# jabalpur (news sources) — RSS Amplifier

Recent posts from the 1 feeds in the RSS Amplifier directory that cover jabalpur.

Page: <https://rssamplifier.com/topics/jabalpur/news>  
Feed: <https://rssamplifier.com/topics/jabalpur/news.md>

---

## [प्रदेश के 50 हजार डाटा एंट्री ऑपरेटरों को राहत, हाई कोर्ट ने 2400 ग्रेड-पे का फैसला रखा बरकरार](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/50-2400.html)

_2026-08-27 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

राज्य सरकार की रिट अपील खारिज, एकल पीठ के निर्णय को सही ठहराते हुए डिवीजन बेंच ने दिया आदेश ​ जबलपुर । मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत लगभग 50 हजार डाटा एंट्री ऑपरेटरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है। अदालत ने राज्य सरकार द्वारा दायर रिट अपील को खारिज करते हुए एकल पीठ के उस आदेश को पूरी तरह बरकरार रखा है, जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटरों को 1900 के…

## [नकदी का लालच देकर फंसाया, 14 लाख का माल लेकर फरार हुए जालसाज](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/14_057445418.html)

_2026-08-27 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर। विजय नगर थाना क्षेत्र की कृषि उपज मंडी में स्थित फर्म राकेश कुमार एजाज भाई के संचालक 57 वर्षीय मोहम्मद एजाज से महाराष्ट्र के मालेगांव निवासी आरिफ शेख और शरीफ शेख ने जान पहचान बनाकर 14,32,150 रुपये की ठगी कर ली। इनकम टैक्स चौक के पास रहने वाले पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। नवंबर 2025 में शहर आए इन दोनों आरोपियों ने योजनाबद्ध…

## [राखी पर महिलाओं को राहत, जबलपुर की मेट्रो बसों में सफर हुआ बिल्कुल मुफ्त](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_842.html)

_2026-08-27 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

महापौर संग जनप्रतिनिधि भी करेंगे बस का सफर ​ जबलपुर । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शहर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने संस्कारधानी की माताओं और बहनों को विशेष सौगात दी है। महापौर के आग्रह को सहर्ष स्वीकार करते हुए जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अधिकारियों ने 28 अगस्त को पूरे शहर में मेट्रो बसों में महिलाओं को पूर्णतः निःशुल्क यात्रा कराने का फैसला लिया है। इस पहल के तहत नगर निगम…

## [मोबाइल फोन न दिलाने पर उफनाती नदी में कूदा बेटा, पिता ने पीछे से कूदकर बचाई जान..!](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_202.html)

_2026-08-27 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

दमोह। दमोह में नरसिंहगढ़ में मोबाइल फोन न मिलने पर गुस्साए बेटे ने उफनाती सुनार नदी में 30 फीट उंचे पुल से छलांग लगा दी। बेटे को कूदता देख पिता ने भी उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया गया है कि नरसिंहगढ़ में अंकित यादव उम्र 21 वर्ष का मोबाइल फोन गुम गया था, वह दूसरा मोबाइल फोन लेने के लिए पिता द्वारका यादव से जिद कर रहा। आज…

## [खा गए शक्कर, पी गए तेल, देखो ऐसा है भाजपा का खेल, प्याज-टमाटर की माला पहनकर कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_7658.html)

_2026-08-27 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर। खा गए शक्कर, पी गए तेल, देखो ऐसा है भाजपा का खेल, इस तरह के नारे लगाते हुए कांग्रेसजनों ने आज सिहोरा में प्रदर्शन किया। महिला महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को चुटकी भर शक्कर, प्याज और टमाटर बांटकर जरूरी सामान की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाया। इसके बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। बताया गया है कि आज कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन…

## [जबलपुर के ABVP ने भरी हुंकार, कालेज-यूनिवर्सिटी में सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/abvp.html)

_2026-08-27 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थी हुंकार अभियान के तहत आज जबलपुर में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ABVP ने प्रदेश के कालेजों व यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं की दिक्कतों को देखते हुए 17 सूत्रीय मांगे उठाई है। ABVP के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ छात्रावास, पुस्तकालय सुविधा, प्रयोगशालाओं का उन्नयन, खेल सुविधाएं,…

## [हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की 121वीं जयंती खेल दिवस के रूप में मनाई जाएगी](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/121.html)

_2026-08-27 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर । एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की 121 वीं जयंती खेल दिवस के रूप में आयोजित होगी। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के मशाल परिसर में स्थापित मेजर ध्यानचंद की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव फिरोज कुमार मेश्राम, अन्य पदाध‍िकारी, व‍िभि‍न्न खेलों के प्रभारी व ख‍िलाड़ी प्रात:काल हॉकी के जादूगर के…

## [भावनात्मक संतुलन ही सफलता की पहली सीढ़ी](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_6682.html)

_2026-08-27 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में आज स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य कल्याण विषय पर विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि म.प्र. लोकसेवा आयोग के सदस्य प्रो. नरेन्द्र कुमार कोष्टी ने विद्यार्थियों को बताया कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। उन्होंने युवाओं को दैनिक…

## [सैनिक भाइयों की कलाइयों में बांधी बहनों ने राखी, नन्ही बहनों ने तोहफे में मांगी &#39; देश की सुरक्षा &#39;](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_58.html)

_2026-08-27 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर नन्हीं स्कूल की छात्राओं ने हर वर्ष की तरह शास्त्री ब्रिज स्थित सरस्वती शिक्षा परिषद विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर में हाथों से तैयार की स्वदेशी राखियां सैनिक भाइयों को बांधी। राखी बांधने के उपरांत बहनों ने कहा सैनिक भैया हमें भारत देश की सुरक्षा तोहफे में दें। हमें पैसा रुपया नहीं चाहिए। जम्मू कश्मीर की सुरक्षा कारगिल जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा में विशेष योगदान…

## [परिजनों के सोते ही बहू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, भेंड़ाघाट के ग्राम तेवर में घटना](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_644.html)

_2026-08-27 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर। भेड़ाघाट थानान्तर्गत ग्राम तेवर में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कंचन दुबे नामक महिला को कमरे में फांसी पर लटकते देखा गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को परिजनों ने पूछताछ में बताया कि घर के सदस्य सो रहे थे, इस दौरान कंचन ने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस के अनुसार ग्राम तेवर भेड़ाघाट निवासी दशरथ दुबे के बड़े बेटे की शादी ग्राम महगवां बरेला में रहने वाली कंचन दुबे से हुई है। बीत रात दस…

## [Dissecting Series A Rounds (Sponsored)](https://crawlproof.com/a/NYouQzhTyMUN)

_2026-08-27 · **Sponsored**_

Two real Series A cases: timelines, investor sequencing, and common founder mistakes.

## [नेपाल में जलसैलाब : अचानक आई बाढ़ में बह गए 1000 लोग, यूपी-बिहार में अलर्ट](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/1000.html)

_2026-08-26 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

काठमांडू. तिब्बत में बुधवार को पहले भूकंप और फिर लैंडस्लाइड की घटना घटी, जिसके कारण नेपाल में बाढ़ आ गई है. इस बाढ़ में 1,000 लोगों के बहने की आशंका जताई जा रही है. 300 लोग अब भी फंसे हैं, जबकि 8 लोगों की मौत हो गई है. बाढ़ का असर बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी देखा गया है. चंपारण, बेतिया और मधुबनी समेत 6 सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. खबरों के मुताबिक तिब्बत में बुधवार सुबह 8 बजे…

## [&#39; दोबारा प्रापर्टी में हिस्सा मांगा तो जान से मार दूंगा...&#39; पिता ने दी वकील बेटे को धमकी](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_530.html)

_2026-08-26 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर। धनवंतरि नगर में रहने वाले एक पिता ने अपने बेटे और उसके साथी के साथ मारपीट करते हुए खुली धमकी दी कि उसने प्रापर्टी में दोबारा हिस्सा मांगा तो उसे जान से मार दूंगा। यह कहते हुए आरोपी पिता और उसके साथी कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिचा है। संजीवनीनगर पुलिस ने बताया कि धनवंतरि नगर मेंरहने वाले रूपेन्द्र पटेल ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह पेशे से वकील है। उसका…

## [आयुध निर्माणियों के चार्जमेन का आर-पार का ऐलान, 9 सितंबर को धरना](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/9_0936316391.html)

_2026-08-26 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर । देशभर की आयुध निर्माणियों में कार्यरत चार्जमेन की पदोन्नति पर लगी अदालती रोक हटाने और 9 सूत्री मांगों के त्वरित समाधान के लिए आगामी 9 सितंबर को कोलकाता में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। ऑल इंडिया एसोसिएशन नॉन गैजेटेड ऑफिसर्स के तत्वावधान में आयोजित इस 1 दिवसीय धरने को लेकर जेसीएम 3 सदस्य अजय यादव ने कर्मचारियों से आयुध निदेशालय पहुंचने का आह्वान किया है। कोलकाता और इलाहाबाद कैट…

## [ऑनलाइन ठगी : बैठे-बैठे ऑनलाइन कमाई की दी लालच और हड़पे 37 लाख](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/37_0277858526.html)

_2026-08-26 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर। ऑनलाइन ठगों ने घर में बैठे-बैठे ऑनलाइन कमाई की लालच देकर अमखेरा में रहने वाले एक युवक के 37 लाख रूपए ठग लिए। युवक ने इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस साइबर टीम की मदद से आरोपियों की छानबीन कर रही है। अधारताल पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात अमखेरा निवासी विक्रांत साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने मोबाइल नम्बर से व्हाटसएप तथा टेलीग्राम आईडी विक्की साहू के नाम से चलाता है।…

## [फालोअप : प्रयागराज-जबलपुर रेलमार्ग के 4 सिग्नलों को सपेरों ने किया था बाधित, 3 गिरफ्तार](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/4-3.html)

_2026-08-26 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

प्रयागराज. एनसीआर के जसरा और मदरहा रेलवे स्टेशनों के बीच चार रेल सिग्नलों को काले प्लास्टिक और कपड़े से ढककर ट्रेन संचालन बाधित करने के मामले में आरपीएफ ने तीन युवकों (सपेरों) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में तीनों ने कुछ दिन पहले सिग्नल का केबल काटने की घटना में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है। आरोपियों के पास से केबल भी बरामद हुआ है। आरपीएफ ने तीनों को मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस अब…

## [भटौली पुल पर शराब दुकान के सेल्समेन को लूटा](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_271.html)

_2026-08-26 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर। मानेगांव शराब दुकान में काम करने वाले सेल्समेन को भटौली पुल पर बुधवार को अज्ञात चार युवकों ने मारपीट कर लूट लिया है। सेल्समेन शराब दुकान की राशि जमा करने ऑफिस जा रहा था। पुलिस ने सेल्समेन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। ग्वारीधाट पुलिस ने बताया कि माढ़ोताल निवासी अनिल सिंह ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मानेगांव देशी शराब दुकान में पिछले 3 माह से काम कर रहा है। 25 अगस्त की दोपहर लगभग…

## [जबलपुर में बहनों ने मंत्री राकेश सिंह को बांधी राखी, लिया सुरक्षा का वचन](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_352.html)

_2026-08-26 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर । मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के सिविल लाइन स्थित निवास पर रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में विशेष स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस पावन अवसर पर शहर और ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में पहुंची बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अपने भाई राकेश सिंह की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे और उनका तिलक लगाकर आरती उतारी। बहनों ने लोक निर्माण मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद भविष्य और दीर्घायु…

## [फालोअप : नर्मदा दर्शन करने निकली महिला से रेप, लूट, मारपीट करने वाला आटो चालक गिरफ्तार, सीसीटीवी से मिले सुराग से पकड़ाया](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_545.html)

_2026-08-26 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर. एमपी के जबलपुर के पनागर से गौरीघाट नर्मदा दर्शन के लिए निकली 30 वर्षीय महिला से ऑटो चालक ने दुष्कर्म, मारपीट और लूट की घटना के आरोपी को पुलिस ने देर रात हनुमानताल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि आटो चालक द्वारा नर्मदा दर्शन के लिे बैठाया था और रास्ते में सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया विरोध करने पर मारपीट भी की थी। आरोपी महिला का मोबाइल लेकर उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो…

## [दपरे की 5वी लाइन बनेंगी 18 ट्रेनों के लिए मुसीबत ! बदले रूट से चलेगी पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/5-18_0384820028.html)

_2026-08-26 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर। दक्षिण-पूर्व रेलवे के राउरकेला सेक्शन में पांचवी लाइन के कार्यों से 18 ट्रेन प्रभावित होंगी। इनमें टाटानगर, दुरंतो और उत्कल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। सितंबर और अक्टूबर में रेल सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन (ए) से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग को लेकर नान-इंटरलाकिंग कार्य…

## [वीएफजे में कल टी-72 टैंक ओवरहाल परियोजना की नींव रखेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/72_02000342033.html)

_2026-08-26 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर । आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश के रक्षा तंत्र को सशक्त करने के लिए 27 अगस्त गुरुवार को वाहन निर्माणी वीएफजे में टी-72 टैंक ओवरहाल परियोजना का भूमि पूजन किया जाएगा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस मुख्य समारोह में शामिल होकर नई विनिर्माण और मरम्मत इकाई का शिलान्यास करेंगे।यह आधुनिक संयंत्र भारतीय सेना के टी-72 टैंकों के नियमित रखरखाव और उच्च स्तरीय उन्नयन के लिए स्थापित किया जा रहा…

## [Unlimited Mobile Internet, One V-SIM (Sponsored)](https://crawlproof.com/a/r3RI66XPaN7W)

_2026-08-26 · **Sponsored**_

Automatically switches across T-Mobile, AT&T and Verizon; no throttling, no contract.

## [स्मार्ट सिटी के वार्ड 72 के शंकर नगर में विकास लापता, कीचड़ से बदहाल जीवन](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/72.html)

_2026-08-23 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर । नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 72 ठनठनपाल मदर टेरेसा के शंकर नगर में नागरिक आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। शहर को स्मार्ट सिटी का तमगा मिलने के बाद भी इस पूरे इलाके में पक्की सड़क, व्यवस्थित नाली और विद्युत व्यवस्था का भारी संकट बना हुआ है। क्षेत्रीय समस्याओं से त्रस्त होकर स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम आयुक्त और क्षेत्र के विधायक को विस्तृत मांग पत्र सौंपकर व्यवस्था…

## [अचानक नदी का जलस्तर बढ़ा, सागर में पिकनिक मनाने गये 7 स्टूडेेंट तेज बहाव में फंसे, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/7_01724341475.html)

_2026-08-23 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

सागर. एमपी के सागर जिले के गढ़ाकोटा क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए 7 युवक-युवती नदी के तेज बहाव के बीच फंस गए। वे देर शाम अंधेरे में करीब ढाई घंटे पत्थरों पर बैठे रहे। एसडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से उनका रेस्क्यू किया। मेडिकल चेकअप के बाद सभी को घर भेज दिया गया। मामला सानौधा थाना इलाके में आबचंद गुफा के पास गधेरी नदी का है। बहेरिया निवासी 9 युवक-युवती शनिवार को प्राकृतिक परिक्षेत्र आबचंद गुफा…

## [लोको पायलट नहीं करेंगे पेपर वर्क, अब सिर्फ सुरक्षित ट्रेन संचालन पर रख सकेंगे ध्यान, बोर्ड ने दी बड़ी राहत](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_3526.html)

_2026-08-23 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

नई दिल्ली. सुरक्षित ट्रेन संचालन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी लोको पायलट ड्यूटी के दौरान सिर्फ रेल चलाने पर ही ध्यान देंगे, वे अतिरिक्त कार्य से मुक्त रहेंगे। रेलवे बोर्ड ने लोको पायलट (एलपी) एवं सहायक लोको पायलट (एएलपी) के अनावश्यक कागजी कार्य (पेपर वर्क) पर अंकुश लगा दिया है। रेलवे बोर्ड ने समिति की सिफारिशों को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया है कि अब ट्रेन संचालन के दौरान चालक दल पर लेखन कार्य का…

## [कॉपियों पर नहीं दिखेगा रोल नंबर, बार कोड बनेगा पहचान](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_3835.html)

_2026-08-23 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

नाना देशमुख विश्वविद्यालय ने बदला कॉपियों के परीक्षण का नियम ​ जबलपुर। जबलपुर स्थित नाना देशमुख वेटनरी साइंस यूनिवर्सिटी ने पशुचिकित्सा डिप्लोमा की मुख्य और पूरक परीक्षाओं के मूल्यांकन में व्यापक बदलाव किया है। विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की हरी झंडी मिलने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं पर परीक्षार्थियों का अनुक्रमांक नहीं रहेगा। परीक्षा नियंत्रक आरबी सिंह के अनुसार रोल नंबर का स्थान अब विशेष बारकोड…

## [CSP नेहा पच्चीसिया केस में राजस्व विभाग के अधिकारी भी लपेटे में, जांच करने जबलपुर से कटनी पहुंची ASP](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/csp-asp.html)

_2026-08-23 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

कटनी/जबलपुर. मध्य प्रदेश के कटनी में हत्या के आरोपी को बचाने के लिए हुई सौदेबाजी के मामले में निलंबित नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नेहा पच्चीसिया व अन्य लोगों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। प्रकरण की जांच को आगे बढ़ाते हुए आइजी स्तर से जबलपुर में पदस्थ एएसपी अंजना तिवारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार को वे कटनी पहुंचीं और मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल की। इस मामले की खास…

## [पनागर की भाग्यश्री होटल में लम्बे समय से चल रहे जुआंफड़ पर क्राइम ब्रांच की दबिश, 15 लाख रुपए जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/15_01246922928.html)

_2026-08-23 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर। पनागर क्षेत्र की एक होटल भाग्यश्री में लम्बे समय से चल रहे जुआंफड़ पर बीती रात क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। होटल में कमरे में जुआंखेल रहे चार लोग कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए। पुलिस ने चारों जुआंडिय़ों को गिरफ्तार कर 15 लाख रुपए जब्त किए है। बताया गया है कि क्राइम ब्रांच की टीम को खबर मिली कि पनागर की होटल भाग्यश्री के कमरे में कुछ लोग जुआं खेल रहे है। जिसमें लाखों रुपए की…

## [शंभू नाथ सोनकर व तलविंदर गुजराल जमीन विवाद में हाईकोर्ट सख्त, बैकडेटेड नामांतरण आदेश पर लगायी रोक](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_1608.html)

_2026-08-23 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने जबलपुर के ग्राम छेवला स्थित विवादित जमीन पर शंभू नाथ सोनकर और तलविंदर गुजराल के पक्ष में जारी नामांतरण व नक्शा बटांकन आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है। याचिकाकर्ता भूरेलाल अहिरवार की ओर से अधिवक्ता सौरभ कुमार शर्मा ने कोर्ट को बताया कि इस भूमि पर 13 जनवरी 2016 से उच्च न्यायालय का यथास्थिति आदेश प्रभावी था। इसके बावजूद नायब…

## [कटंगी रोड पर मिनी बस को टक्कर मारते हुए खाई में गिरी यात्री बस, मची चीख पुकार](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_69.html)

_2026-08-23 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर। जबलपुर से यात्रियों को लेकर दमोह जा रही बस बीती रात 9 बजे के लगभग अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस के गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना होते देख राह चलते लोगों सहित आसपास के लोग पहुंच गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार जबलपुर से करीब 40 यात्रियों को लेकर मां वैष्णो देवी कंपनी की बस दमोह के लिए रवाना हुई। रात 9…

## [मनेरी पेट्रोल पंप डकैतीकांड का मास्टर माइंड इंजीनियर छात्र आयुष विश्वकर्मा गिरफ्तार, दो अभी भी फरार](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_23.html)

_2026-08-23 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर/मंडला। जबलपुर की सीमा से लगे मनेरी जिला मंडला स्थित अतुलित पेट्रोल पम्प में हुई डकैती के मास्टर माइंड आयुष विश्वकर्मा को पुुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आयुष के पास से पुलिस ने दस हजार रुपए बरामद किए है। अभी तक मामले में पांच आरोपी पकड़े जा चुके है, दो अन्य आरोपियों को पकडऩे पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। बताया गया है कि 9 अगस्त की देर रात मनेरी…

## [सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उप मुख्यमंत्री ने लिया नवजात शिशुओं के इलाज का जायजा,देखें वीडियो](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_1780.html)

_2026-08-22 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर । नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज स्थित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार की शाम पहुंचकर सघन निरीक्षण किया। उन्होंने यहां न्यूनेटल इंटेसीव केयर यूनिट में भर्ती नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य लाभ तथा चल रहे उपचार प्रबंधन की बिंदुवार जानकारी ली। ये सभी नवजात शिशु जिला अस्पताल छिंदवाड़ा से गंभीर स्थिति में बेहतर देखभाल के लिए जबलपुर रेफर किए गए हैं। उप…

## [Collect Open Source Legends (Sponsored)](https://crawlproof.com/a/fQbBm8saZKEH)

_2026-08-22 · **Sponsored**_

Open-licensed art, limited foil trading packs, and optional on-chain mints.

## [जनसेवी सुरजीत जाट को कल मिलेगा संस्कारधानी गौरव सम्मान](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_986.html)

_2026-08-22 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

तुलसी मानस प्रचार समिति द्वारा होगा भव्य अलंकरण ​ जबलपुर । समाज के अंतिम छोर पर खड़े जरूरतमंद और निर्धन वर्ग की निरंतर सहायता करने वाले जनसेवी सुरजीत जाट को इस वर्ष संस्कारधानी गौरव सम्मान से विभूषित किया जाएगा। तुलसी मानस प्रचार समिति द्वारा यह गरिमामय अलंकरण समारोह 23 अगस्त को समन्वय सेवा केंद्र, शंकराचार्य चौक, छोटी लाइन फाटक स्थित वासु भोजनालय के पास आयोजित होगा। मानव सेवा में अतुलनीय योगदान…

## [जहां पर SDOP रहे केके वर्मा, वहीं पर दर्ज हुआ रेप का केस, भोपाल से गिरफ्तार हुए](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/sdop.html)

_2026-08-22 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के सौंसर में पदस्थ रहे, SDOP केके वर्मा के खिलाफ पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर रेप का मामला दर्ज किया है। श्री वर्मा वर्तमान में सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उन्हे सौंसर पुलिस ने आज भोपाल से गिरफ्तार किया है। महिला की शिकायत पर 20 अगस्त आरोपी पूर्व SDOP के के वर्मा पर प्रकरण दर्ज किया गया। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी अधिकारी ने वर्ष 2017 से 2023 के दौरान शादी का झांसा देकर…

## [जबलपुर: सत्यप्रकाश स्कूल में बवाल, छात्र के जलने पर हंगामा,प्रदर्शन,देखें वीडियो](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_618.html)

_2026-08-22 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर । ग्वारीघाट रोड स्थित सत्यप्रकाश स्कूल में 11 अगस्त को आयोजित विज्ञान मेले में भारी लापरवाही सामने आई है। यहां कक्षा 4 के एक छात्र के हाथ में बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खतरनाक ड्राई आइस थमा दी गई जिससे उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद पीड़ित छात्र की मां मंजू उपाध्याय ने जब स्कूल प्रबंधन से बात कर शिकायत दर्ज करानी चाही तो उन्होंने साफ तौर पर सुनने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित…

## [राखी बाजार में अचानक फैला करंट, चपेट में आए दुकानदार की मौत, हादसे को देख मची चीख पुकार, भगदड़](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_600.html)

_2026-08-22 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

सागर। सागर के कटरा बाजार स्थित नमक मंडी में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब राखी बाजार में अचानक करंट फैलने से एक दुकानदार विकास उर्फ विजय जैन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के बाद बाजार में हड़कम्प मच गया, दुकानों पर बैठे लोग बाहर आ गए, वहीं ग्राहकों में भी भगदड़ मच गई। बताया गया है कि विकास उर्फ विजय जैन उम्र 45 साल निवासी चमेली चौक ने नमक मंडी में रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर राखी की दुकान लगाई…

## [जबलपुर में स्कूली बच्चों की बौद्धिक और कलात्मक प्रतिभा तराशेगी कांग्रेस,आगाज कल से](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_923.html)

_2026-08-22 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर । जिला कांग्रेस कमेटी शहर जबलपुर द्वारा जानकीरमण महाविद्यालय आगा चौक जबलपुर में 23 अगस्त 2026 से भव्य निबंध एवं चित्रकला स्पर्धा शुरू हो रही है। यह साप्ताहिक आयोजन 30 अगस्त, 6 सितंबर, 13 सितंबर तथा 20 सितंबर 2026 को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगा। स्पर्धा का मुख्य विषय भारतीय शिक्षा व्यवस्था अतीत वर्तमान एवं भविष्य निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राचीन गुरुकुल परंपरा,…

## [पमरे महाप्रबंधक का कोटा मंडल का दो दिवसीय निरीक्षण संपन्न, विकास कार्यों, संरक्षा व्यवस्थाओं को परखा](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_734.html)

_2026-08-22 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने अपने दो दिवसीय दौरे के तहत कोटा मंडल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, तकनीकी नवाचारों एवं संरक्षा व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल में रेल संरक्षा की दृष्टि से रामगंजमंडी–रावठा रोड रेलखंड में मालगाड़ी के साथ स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच की यूनिफॉर्म ब्रेकिंग प्रणाली का सफल निरीक्षण भी संपन्न हुआ। दौरे एवं…

## [गैस सिलेंडर हो रहा था लीक, लाइटर जलाते ही भड़की आग, चाय बना रही बहू व सास झुलसी, बीच बचाव में ससुर की आए चपेट में..!](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_385.html)

_2026-08-22 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

दमोह। दमोह के ग्राम कुमी में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब लाइटर जलाते ही लीक हो रहे गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर चाय बना रही सास व बहू बुरी तरह झुलस गई। आग देख ससुर बीच बचाव करने पहुंचे तो वे भी झुलस गए। तीनों को दमोह के जिला अस्पताल पहुुंचाया गया। जहां पर तीनों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। सास व बहू की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया गया है कि आज दोपहर 12 बजे के…

## [नवीन अधिवक्ताओं को मिले सरकारी आर्थिक सहायता, 5 वर्ष तक स्टाइपेंड देने की मांग](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/5_0201155624.html)

_2026-08-22 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर। विधि की पढ़ाई पूरी कर न्यायालयों में प्रैक्टिस शुरू करने वाले नवीन अधिवक्ताओं को शुरुआती वर्षों में होने वाली आर्थिक परेशानियों को देखते हुए मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने मध्य प्रदेश सरकार से नवीन अधिवक्ताओं के लिए विशेष आर्थिक सहायता योजना शुरू करने की मांग की है। संगठन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए पत्र में मांग की गई है कि एक से पाँच वर्ष तक की शुरुआती प्रैक्टिस करने…

## [जबलपुर में साइबर ठग ने युवक को धमकी देते हुए मोबाइल फोन किया हैक, निकाले 35 हजार रुपए](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/35_0995781519.html)

_2026-08-22 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर। जबलपुर के माढ़ोताल स्थित शंकर नगर में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर रहने वाले आकाश अहिरवार को साइबर ठग ने धमकी देते हुए मोबाइल फोन हैक कर लिया। युवक कुछ समझ पाता इससे पहले उसके खाते से 35 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिया गए। आकाश अहिरवार की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार शंकर नगर माढ़ोताल निवासी आकाश अहिरवार को साइबर ठग ने मोबाइल फोन पर बातचीत…

## [पमरे में वंदे भारत फ्रेट रेक टेस्टिंग, 145 किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/145.html)

_2026-08-21 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेलमंडल में भारत की पहली वंदे भारत फ्रेट ट्रेन चौमहला-शामगढ़-गुरला सेक्शन पर ट्रायल रन के दौरान 145 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ी। ट्रेन के कोच ​चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा बनाए गए हैं। इस ट्रेन का ट्रायल अलग-अलग स्पीड पर इसकी परफॉर्मेंस और सुरक्षा की जांच करने के लिए किया गया। ट्रेन का टेस्ट खाली हालत में किया गया, जिसमें रिसर्च डिज़ाइन्स एंड…

## [मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच 2000 मेगावाट पीक पावर खरीद के लिए एमओयू,उपभोक्ताओं को होगा लाभ](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/2000.html)

_2026-08-21 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

पूरक विद्युत मांग का मिलेगा लाभ, करीब 14 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना जबलपुर । मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश ने अपनी अलग-अलग मौसमी विद्युत मांग का लाभ उठाते हुए बिजली संसाधनों के बेहतर उपयोग और खरीद लागत में कमी की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (MPPMCL) और उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के बीच पूरक विद्युत खरीद तथा दीर्घकालिक फर्म पावर बैंकिंग…

## [​भू-माफिया पर नगर निगम का शिकंजा, डेढ़ करोड़ की जमीन कराई मुक्त](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/150.html)

_2026-08-21 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर । शहर में अवैध कॉलोनाइजरों की मनमानी रोकने के लिए निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर निगम प्रशासन ने बड़ा प्रहार किया है। वार्ड 72 दादा ठनठन पाल वार्ड अंतर्गत कटंगी बायपास स्थित मटर मण्डी के सामने नन्दनी क्षेत्र में खसरा 366 और 367 के 1.1800 हेक्टेयर रकबे पर बिना वैधानिक अनुमति बसाई जा रही अनाधिकृत कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। कॉलोनी सेल प्रभारी सुनील दुबे और अतिक्रमण दस्ते ने मौके…

## [22 अगस्त से धनबाद-कोयंबटूर नई अमृत भारत ट्रेन की नियमित सेवाएं जबलपुर, कटनी, सतना होकर चलेगी](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/22_01718655369.html)

_2026-08-21 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर। रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 22363/22364 धनबाद-कोयंबटूर-धनबाद के मध्य अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक नई ट्रेन सेवा चलाने का निर्णय लिया गया था। इस नई अमृत भारत ट्रेन का नियमित संचालन 22 अगस्त से धनबाद से और 25 अगस्त से कोयंबटूर स्टेशन से प्रारम्भ हो रहा है। इस नई अमृत भारत ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों पर…

## [सीएम हेल्पलाइन में जबलपुर नगर निगम फिर से अव्वल,पाया ए ग्रेड](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_791.html)

_2026-08-21 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर । मध्यप्रदेश शासन द्वारा आज जारी जुलाई 2026 की अधिकृत रैंकिंग सूची में नगर निगम जबलपुर ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के समाधान में राज्य भर में लगातार 11वीं बार प्रथम स्थान प्राप्त कर ए ग्रेड हासिल किया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के कुशल मार्गदर्शन और फील्ड अधिकारियों की सक्रिय कार्यप्रणाली के चलते नगर निगम ने 98.86 प्रतिशत का शानदार वेटेज स्कोर दर्ज किया। व्यवस्था के तहत नागरिकों द्वारा…

## [रांझी में स्वच्छता अभियान तेज: पॉलिथीन जब्ती के साथ दुकानदारों को चेतावनी](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_7868.html)

_2026-08-21 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर व्यापारियों पर शिकंजा ​ जबलपुर । शहर को कचरा और प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के आदेशानुसार संभाग 10 अंतर्गत रांझी बाजार क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। निरीक्षण दल ने सड़कों पर गंदगी फैलाने और अमानक पॉलिथीन थैलियों का क्रय विक्रय करने वाले दुकानदारों पर वैधानिक कार्रवाई की। इस मौके पर मुख्य स्वास्थ्य…

## [शराब दुकान के नीचे चल रहा था अवैध रूप से आहता, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/2_0655804723.html)

_2026-08-21 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर। शहर की शराब दुकानों के आसपास और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली शराबखोरी के विरोध पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने अवैध रूप से शराब पिलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाईन में देर रात इंदिरा मार्केट शराब दुकान के पास नीचे कमरे में अवैध अहाता संचालित होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सिविल लाईन शशि धुर्वे ने दबिश दी। मौके पर 2…

## [ओएफके यूनियन लीडर पर दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप,एफआईआर दर्ज](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_845.html)

_2026-08-21 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर । खमरिया थाना क्षेत्र में स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया के कर्मचारी और यूनियन लीडर अरनब दास गुप्ता पर 39 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दैहिक शोषण करने तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। महिला के अनुसार वर्ष 2023 में काली बाड़ी मंदिर समिति के सचिव अरनब से पहचान के बाद…

## [रेल न्यूज : भोपाल–ग्वालियर–भोपाल एक्सप्रेस 25 अगस्त से एलएचबी कोचों के साथ संचालित होगी](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/25_01090932620.html)

_2026-08-21 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल द्वारा यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रेनों में आधुनिक एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 12197/12198 भोपाल–ग्वालियर–भोपाल एक्सप्रेस के एक रैक को आईसीएफ के स्थान पर एलएचबी रैक से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 12197/12198 भोपाल–ग्वालियर–भोपाल एक्सप्रेस 25…

## [वृषभ-मीन वालों के बिगड़ेंगे काम, सिंह और मकर को होगा लाभ](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_86.html)

_2026-08-21 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर। गृहों की स्थिति और जातक की राशि के अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव प्रतिदिन बदलते रहते हैं। इसके लिए जातक को गृहदशा के मुताबिक चलना चाहिए, जिससे भाग्य का उदय होता है। यह कहना है नर्मदा मर्कण्डेयधाम के ज्योतिषाचार्य पंडित विचित्र महाराज का। महाराज का कहना है कि जातकों को पाखंड से बचना चाहिए और जानकार से ही संपर्क कर आगामी भविष्य तय करना चाहिए। गृह दशाओं के मुताबिक राशियों के प्रभाव उनकी गणितीय…

## [बिलहरी बाजार में बीच सड़क पर भिड़े दो सांड, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने भागकर बचाई जान](https://www.khabarabhitak.com/2026/08/blog-post_749.html)

_2026-08-20 · KhabarAbhiTak · khabar abhi tak_

जबलपुर। जबलपुर के बिलहरी बाजार में आज उस वक्त अफरातफरी व भगदड़ मच गई। जब दो सांड बीच सड़क पर आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच काफी देर तक लड़ाई चलती रही। सांडों को लड़ता देख आसपास के दुकानदार और राहगीर अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। यहां तक कि कुछ देर के लिए इस रोड पर यातायात थम गया था। बताया गया है कि त्यौहार के चलते सड़क किनारे राखी का बाजार सज गया है, आमजन की आवाजाही भी दिनभर लगी रहती है।…

