इंदौर के आसमान में रविवार सुबह छाए घने कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। कम विजिबिलिटी के चलते पुणे से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट को भोपाल डायवर्ट किया, जो करीब दो घंटे बाद वापस इंदौर लौटी।
इंदौर के रेडिसन चौराहे पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) ने 60 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन का नया फ्लाईओवर प्लान तैयार किया है।
हाई कोर्ट की डिविजनल बैंच ने सुनवाई करने के बाद नगर निगम को नोटिस जारी किया। साथ ही अभी आगे कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए। 2.40 किमी लंबी 104 फीट की सड़क के लिए प्राइड होटल पर भी कार्रवाई की जानी थी।
इंदौर में अवैध शराब तस्करी के मामले की जांच में पुलिस के हाथ चौंकाने वाली जानकारी लगी है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने शराब तस्करी के नेटवर्क के तार आलीराजपुर तक जुड़े होने की जानकारी दी है।
इंदौर में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही अब अधिकारियों पर भारी पड़ेगी। कलेक्टर शिवम वर्मा ने शनिवार को आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की।
इंदौर के जूनी कसेरा बाखल स्थित शासकीय उर्दू मिडिल स्कूल क्र. 20 इस साल 100 वर्ष पूरे कर रहा है। यहां से बालीवुड के मशहूर हास्य अभिनेता जानी वॉकर और प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी ने पढ़ाई की है।
अंतिम सत्र में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश संगठन प्रभारी हरीश चौधरी ने पांच सूत्र दिए- संपर्क, संवाद, समन्वय, सामंजस्य और सकारात्मक सोच।
इंदौर के फाइव स्टार सयाजी होटल का किचन सील कर दिया था। प्रशासन की कार्रवाई 24 घंटे भी नहीं टिक सकी। शनिवार को प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ लगी होटल की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने होटल को अंतरिम राहत दे दी है।
लाइक्स और फालोअर्स बढ़ाने के चक्कर में सड़क पर ट्रैफिक रोककर रील बनाना एक युवती को भारी पड़ गया। जेब्रा क्रासिंग के बीच लेटकर वीडियो बनाने वाली युवती को तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शहर में बीते पांच दिन में स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला सामने आया है। इंदौर की 62 वर्षीय महिला की जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। महिला की हालत स्थिर है और शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
इन्फ्लुएंसर को देखने के लिए वाहन चालक चौराहे पर काफी देर तक खड़े रहे, इससे वाहनों की लाइन लग गई और यातायात बाधित हुआ। हालांकि, इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने युवती की जानकारी निकलवाने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
मध्य प्रदेश के इदौर शहर में स्थित नौ प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थानों में पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर एक विस्तृत पड़ताल की गई, जिसमें छह फेल हो गए हैं।
देवगुराड़िया से कंपेल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक बस चलाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर प्रदर्शन किया।
पीयू-फोर स्थित कंपनी के दफ्तर के साथ इसके संचालको अर्पित जोशी और अपूर्व जोशी के महालक्ष्मी नगर स्थित घर पर भी ईडी के अधिकारियों ने दबिश दी। जांच में ईडी के दस से ज्यादा अधिकारी शामिल है।
होटल प्रबंधन को खाद्य विभाग द्वारा बताई गई कमियां दूर करने व तय मापदंड पूरा करने होंगे। इसके अलावा होटल को एफएसएसएआई का केंद्रीय प्रमाण पत्र भी लेना होगा।
'मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026' के अंतर्गत प्राप्त आवेदन और शिकायतों की अनदेखी निगम के इंजीनियरों पर भारी पड़ी। एक इंजीनियर सस्पेंड दूसरे को बर्खास्त किया।
शिक्षा सत्र शुरू हुए दो माह बीतने को आए हैं, लेकिन आज भी प्रदेश के विद्यार्थियों को मूलभूत और बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। प्रदेश में शिक्षकों के 40 प्रतिशत पद आज भी खाली हैं।
कार सवारों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मैंदोला के घर के पास कपड़ा व्यापारी भरत दवानी पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद बदमाश व्यस्तम गलियों में घुसे और फरार हो गए।
स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर इंदौर के पर्वतारोही और गोल्ड काईन सेवा ट्रस्ट के सदस्य योगेश सुरजिया ने देश का मान बढ़ाया है। माउंट एल्ब्रुस पर भारत का तिरंगा लहराया।
रहवासी अधूरी सड़क को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। परेशान होकर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वार्ड 75 से पार्षद कुणाल सोलंकी रहवासियों के साथ कीचड़ में धरने पर बैठ गए।
दिसंबर-जनवरी में भागीरथपुरा में दूषित पानी की वजह से हुई 36 मौत के मामले में एक सदस्यीय जांच आयोग ने जांच पूरी कर ली है। सील बंद लिफाफे में प्रस्तुत 500 से ज्यादा पन्नों की इस रिपोर्ट में सभी बिंदुओं को शामिल किया गया है।
इंदौर शहर के नामी होटल सयाजी में लोगों को परोसा जा रहा भोजन गुणवत्तापूर्ण नहीं था। इस आशंका में गुरुवार रात को ईंदौर के खाद्य विभाग की टीम ने एफएसएसएआई पश्चिम क्षेत्र की टीम के साथ कार्रवाई की।
इंदौर के पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) फर्जी मार्कशीट से नौकरी कर रहा था। करीब 30 वर्षों से वह पुलिस में नौकरी करता रहा और किसी को खबर नहीं लगी।
पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री दिलीप घोष ने प्रशासनिक टीम के साथ इंदौर का दौरा कर वहां के स्वच्छता मॉडल और कचरा प्रबंधन प्रणाली का अध्ययन किया। उनकी कहना है कि इसे अब बंगाल में लागू करने की तैयारी है।
इंदौर में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने कछुओं की तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर 30 कछुए बरामद किए।
इंदौर नगर निगम के 103 करोड़ रुपये के फर्जी बिल घोटाले में इंजीनियर अभय राठौर और ठेकेदार राहुल बड़ेरा को विशेष न्यायालय से राहत नहीं मिली, जमानत खारिज हुई।
इंदौर में ध्वनि प्रदूषण को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने प्रशासन पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कार्रवाई का ब्योरा मांगा और चेताया कि जवाब नहीं मिला तो कलेक्टर उपस्थित होंगे।
देश के 16 रेलवे जोन के 512 चयनित गैर-उपनगरीय रेलवे स्टेशनों के ऑडिट में केवल 54 स्टेशन ऐसे मिले, जहां जांची गई न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं में कोई कमी नहीं मिली। इनमें मध्य प्रदेश का इंदौर रेलवे स्टेशन भी शामिल है।