RSS Amplifier

News source

News Vision Buxar

newsvisionbuxar.comSource feed ↗46 articles

Live Last read · last published · next check

Latest articles

मां डुमरेजनी के वार्षिकोत्सव पर भक्तिरस में डूबा डुमरांव, आस्था के सैलाब के बीच सजा भव्य मेला

न्यूज़ विज़न। बक्सर बक्सर जिले के डुमरांव नगर की अधिष्ठात्री देवी मां डुमरेजनी के वार्षिकोत्सव पर शुक्रवार को पूरा नगर भक्तिरस में सराबोर नजर आया। वार्षिकोत्सव को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भोर होते ही नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के कदम मां डुमरेजनी के …

गजाधरगंज में भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ श्री महाकाली वार्षिक पूजन महोत्सव

न्यूज़ विज़न। बक्सर शहर के स्टेशन रोड स्थित वार्ड संख्या 20 के गजाधरगंज में शुक्रवार को श्री महाकाली वार्षिक पूजन महोत्सव 2026 श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाया गया। श्री महाकाली मंदिर परिसर में आयोजित वार्षिक पंचित पूजा एवं महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने विधि-विधान …

पेड़ों को राखी बांध पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, अनूठे अंदाज में मनाया रक्षाबंधन

न्यूज़ विज़न। बक्सर रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को बक्सर नगर के इटाढ़ी रोड स्थित स्व. कंचन देवी स्मृति कुंज, विश्वनाथ नगर परिसर में पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश देखने को मिला। आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार की ओर से पेड़-पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इस …

बक्सर राजस्व विभाग की कार्यशैली पर बड़ा सवाल ; 28 डिसमिल जमीन बिहार से हुआ गायब, नहीं पंहुचा उत्तर प्रदेश ?

न्यूज़ विज़न। बक्सर बिहार सरकार के राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और स्थानीय अधिकारियों की मनमानी को लेकर बक्सर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने राजस्व व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रैयत तारकेश्वर मिश्रा का आरोप है कि उनकी 28 डिसमिल जमीन को बक्सर अंचल के अंचल अधिकारी (सीओ) …

जर्जर सड़क के निर्माण की मांग पर भूख हड़ताल रंग लाई, प्रशासन और आंदोलनकारियों में बनी सहमति

न्यूज़ विज़न। बक्सर जिला अंतर्गत डुमरांव की जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ‘स्वयं शक्ति संगठन’ के युवाओं द्वारा चलाया जा रहा भूख हड़ताल आखिरकार रंग लाया। लगातार कई दिनों तक चले आंदोलन और बढ़ते जनदबाव के बाद प्रशासन एवं आंदोलनकारियों के बीच सहमति बन गई। इसके बाद प्रशासन के प्रतिनिधि की मौजूदगी …

लोयोला स्कूल में सावन महोत्सव की धूम, भोलेनाथ-पार्वती के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

न्यूज़ विज़न। बक्सर पांडेयपट्टी स्थित लोयोला स्कूल में गुरुवार को सावन महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति, संस्कृति और उमंग के माहौल में किया गया। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का रूप धरे बच्चे कार्यक्रम में आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और धार्मिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में …

सक्सेस व्यू एकेडमी में रक्षाबंधन की धूम, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

न्यूज़ विज़न। बक्सर रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महात्मा गांधी नगर, बक्सर स्थित सक्सेस व्यू एकेडमी में राखी प्रतियोगिता, राखी उत्सव एवं सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं सुंदर राखियां तैयार …

पेड़-पौधों को राखी बांधकर ट्रिनिटी कॉन्वेंट के विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

न्यूज़ विज़न। बक्सर ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल, चुरामनपुर में रक्षाबंधन का पर्व इस बार प्रेम, भाईचारे, रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण के अनूठे संदेश के साथ मनाया गया। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के …

बीस सूत्री बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा, 80% कार्य लंबित मिलने पर अध्यक्ष ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

न्यूज़ विज़न। बक्सर बक्सर प्रखंड कार्यान्वय समिति (बीस सूत्री) की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा ने की। बैठक में बक्सर प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान पिछली बैठकों में समिति के सदस्यों द्वारा …

बक्सर की बेटी कमलाक्षी कुमारी ने अधिवक्ता से CBI अधिकारी बन रचा इतिहास, सिविल सेवा परीक्षा में 11वीं रैंक

न्यूज़ विज़न। बक्सर बेटियों की सफलता हमेशा माता-पिता के सीने को गर्व से चौड़ा कर देती है। ऐसी ही गौरवपूर्ण उपलब्धि बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड के निमेज गांव की बेटी कमलाक्षी कुमारी ने हासिल की है। सिविल सेवा परीक्षा में 11वीं रैंक हासिल कर कमलाक्षी कुमारी का चयन सीबीआई अधिकारी के रूप में हुआ …

अंतिम सोमवारी को बक्सर गोलंबर पर बद्रीनारायण पहाड़ी वाले के नए प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन

न्यूज़ विज़न। बक्सर धर्मनगरी बक्सर की पहचान बन चुके प्रसिद्ध बद्रीनारायण पपड़ीवाले के नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर शहर के गोलंबर पर किया जाएगा। श्री श्री त्रिलोकीनाथ जी महाराज (श्री नाथबाबा जी) के आशीर्वाद से जिले समेत अन्य राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके प्रतिष्ठान के नए …

गंगा का जलस्तर 59.59 मीटर पर स्थिर, खतरा निशान से 73 सेंटीमीटर दूर

न्यूज़ विज़न। बक्सर जिले में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच रविवार को दोपहर बाद जिलेवासियों ने कुछ राहत की सांस ली। कई दिनों से लगातार ऊपर चढ़ रहा गंगा का जलस्तर रविवार को दोपहर 12 बजे के बाद 59.59 मीटर पर स्थिर हो गया। हालांकि नदी अभी भी चेतावनी बिंदु से ऊपर …

सावन की अंतिम सोमवारी पर भगवा रंग में रंगा रामरेखा घाट, ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा बक्सर

न्यूज़ विज़न। बक्सर सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर रविवार को बक्सर का प्रसिद्ध रामरेखा घाट पूरी तरह भगवा रंग में रंगा नजर आया। दोपहर करीब दो बजे से ही मां गंगा से जल उठाने के लिए शिव भक्तों और कांवरियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम चार बजे तक विशाल जनसैलाब …

कांवरियों की सेवा में आगे आया विद्यार्थी परिषद, पीपी रोड में लगाया सेवा शिविर

न्यूज़ विज़न। बक्सर सावन के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), बक्सर नगर इकाई की ओर से शहर के पी.पी. रोड में कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा एवं सहायता के उद्देश्य से कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए विभिन्न स्थानों से …

विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान में बक्सर के 26 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

न्यूज़ विज़न। बक्सर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के समाज सेवा प्रभाग की ओर से ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व मुख्य प्रशासिका आदरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर देशभर सहित नेपाल में 21 से 25 अगस्त 2026 तक “विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत …

पंचायत स्तर तक जदयू संगठन को मजबूत करने पर जोर, प्रखंड व पंचायत अध्यक्षों की सूची शीघ्र सौंपने का निर्देश

न्यूज़ विज़न। बक्सर जनता दल यूनाइटेड (जदयू), जिला बक्सर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को जिला कार्यालय, बक्सर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने की। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड/नगर अध्यक्षों, जिला उपाध्यक्षों एवं जिला प्रवक्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान पार्टी संगठन को पंचायत स्तर तक …

नन्हे शिव भक्तों ने किया महादेव का जलाभिषेक, सावन महोत्सव में माताओं ने बिखेरी प्रतिभा

न्यूज़ विज़न। बक्सर बक्सर नगर के सिविल लाइंस स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में सावन महोत्सव के अवसर पर शनिवार को धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने सावन के पावन महीने को उल्लासपूर्ण उत्सव के रूप में मनाते हुए समाज में धर्म, संस्कार और …

निजी विद्यालयों की समस्याओं और विद्यार्थियों के हितों पर मंथन, शिक्षा प्रशासन से समन्वय का लिया निर्णय

न्यूज़ विज़न। बक्सर शनिवार को बायपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल के प्रांगण में प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन, बक्सर के नेतृत्व में जिले के निजी विद्यालयों के संचालकों एवं प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निजी विद्यालयों के समक्ष उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं, विद्यालय संचालन से जुड़ी चुनौतियों तथा …

बक्सर में फैशन की नई दुनिया का आगाज, N Eleven Multi Fashion Brand Outlet का भव्य उद्घाटन

न्यूज विज़न। बक्सर शहर में फैशन और लाइफस्टाइल के क्षेत्र में एक नई सौगात जुड़ गई है। शनिवार को स्टेशन रोड स्थित नगर भवन के सामने N Eleven Multi Fashion Brand Outlet का भव्य उद्घाटन किया गया। नए फैशन आउटलेट के खुलने से शहरवासियों, खासकर युवाओं और फैशन पसंद करने वाले ग्राहकों को एक ही …

सावन की मेहंदी से सजा तनिष्क बक्सर, महिलाओं ने जमकर लिया उत्सव का आनंद

न्यूज़ विज़न। बक्सर सावन के पावन अवसर पर शनिवार को स्टेशन रोड, ज्योति चौक स्थित तनिष्क बक्सर में सावन महोत्सव एवं मेहंदी एक्टिविटी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सावन की हरियाली, मेहंदी की खुशबू और उत्सवी माहौल ने तनिष्क स्टोर परिसर को पूरी …

गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार, खतरा निशान से महज 87 सेंटीमीटर दूर; रामरेखा घाट के विवाह मंडप में घुसा पानी

न्यूज़ विज़न। बक्सर जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने अब लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चेतावनी बिंदु पार करने के बाद गंगा का पानी लगातार खतरा निशान की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम छह बजे बक्सर में गंगा का जलस्तर 59.45 मीटर …

बड़बोले जनप्रतिनिधि विकास में बाधक, राज्य सरकार पर अधिग्रहण को बनायें दबाव: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन

न्यूज़ विज़न। बक्सर राज्य के और स्थानीय जन समस्याओं के निराकरण से ज्यादा वर्तमान दौर में खुद को सोशल मीडिया में जननेता चमकाने की कवायद में आम जनता के मुद्दों को जनप्रतिनिधि गौण कर दे रहे हैं। बड़बोले जनप्रतिनिधि विकास में बाधक बन चुके हैं जो अपनी जिम्मेदारियों का उचित निर्वहन नहीं कर पा रहे …

डीएवी के सचिन ने जीता रजत, प्रभाकर ने कांस्य पदक से बढ़ाया विद्यालय का गौरव

न्यूज़ विज़न। बक्सर उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावां स्थित बी.पी.एम.जी. पब्लिक स्कूल में 17 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के करीब 1,600 खिलाड़ियों ने हिस्सा …

साइबर सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक, एसपी शुभम आर्या ने दिए सुरक्षित डिजिटल उपयोग के टिप्स

न्यूज़ विज़न। बक्सर ‘Cyber Secure Bihar’ जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को Foundation School एवं G.D. Mishra Institute of Higher Studies में विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षुओं को साइबर अपराध से बचाव और इंटरनेट के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष Cyber Security Awareness Programme का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बिहार …

शारदा कुमारी ने जीता गोल्ड, अंजलि ने कांस्य पदक; फाउंडेशन स्कूल बक्सर की छात्राओं ने लहराया परचम

न्यूज़ विज़न। बक्सर उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावां स्थित बी.पी.एम.जी. पब्लिक स्कूल में 17 से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में फाउंडेशन स्कूल बक्सर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्रा शारदा कुमारी ने …

मुफ्त स्वास्थ्य परामर्श और रियायती जांच से सजा स्वास्थ्य मेला, दर्जनों लोगों ने उठाया लाभ

न्यूज़ विज़न। बक्सर शहर के ज्योति प्रकाश चौक स्थित तनिष्क शोरूम के सामने लाल पैथोलेब की ओर से 22 और 23 अगस्त को दो दिवसीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। आयोजन के दौरान …

गंगा में गिर रहे नालों और कचरे पर उठी आवाज, डीएम से जांच व कार्रवाई की मांग

न्यूज़ विज़न। बक्सर बक्सर नगर में नालों से निकलने वाले गंदे पानी, सीवेज एवं ठोस कचरे के गंगा नदी में पहुंचने की आशंका को लेकर पर्यावरण संरक्षण और जनहित का मुद्दा सामने आया है। “आपकी आवाज” के संयोजक एवं स्टेशन रोड, गजाधरगंज निवासी मो. निसार अहमद ने जिलाधिकारी, बक्सर को पत्र भेजकर गंगा नदी को …

गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा, चेतावनी बिंदु से महज 20 सेंटीमीटर दूर; निचले इलाकों में बढ़ी चिंता

न्यूज़ विज़न। बक्सर जिले में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम छह बजे बक्सर में गंगा का जलस्तर 59.12 मीटर दर्ज किया गया। नदी के जलस्तर …

बलिया में सोनार से लूट का खुलासा, छह गिरफ्तार; बक्सर-भोजपुर तक जुड़े तार

न्यूज़ विज़न। बक्सर नरही थाना क्षेत्र में 15 अगस्त को आभूषण व्यवसायी से हुई लूट का बलिया पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सर्विलांस/स्वाट टीम और थाना नरही की संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में कुल नौ बदमाश शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों …

‘वक्षः शरति’ के बाद अब ‘वक्षः शरयति’ पर घमासान, पं. विनय चतुर्वेदी ने उठाए व्याकरणिक सवाल

न्यूज़ विज़न। बक्सर बक्सर नाम की व्युत्पत्ति को लेकर चल रही बहस अब संस्कृत व्याकरण और ऐतिहासिक स्रोतों तक पहुंच गई है। सिद्धाश्रम, बक्सर के पं. विनय चतुर्वेदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ‘वक्षः शरति’ के बाद सामने आए ‘वक्षः शरयति’ और ‘शरय्’ संबंधी तर्कों पर सवाल उठाया है। उन्होंने इन दावों को भाषाशास्त्रीय और …

अधिवक्ता रामाशंकर ओझा का बीएचयू में निधन, शुक्रवार को न्यायालय में रहेगा नो वर्क

न्यूज विज़न। बक्सर वरिष्ठ अधिवक्ता रामाशंकर ओझा का बीएचयू में इलाज के क्रम में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ता समुदाय और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ता संघ के महासचिव विंदेश्वर पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने उनके निधन की जानकारी देते हुए बताया कि दिवंगत अधिवक्ता के सम्मान …

दुबई कमाने गया 22 वर्षीय धनजी 10 महीने बाद ताबूत में लौटा, बेटे का शव देखते ही माता-पिता का टूटा सब्र

न्यूज़ विज़न। बक्सर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और गांव में अपना पक्का मकान बनाने का सपना लेकर दुबई कमाने गए चौसा प्रखंड के बनारपुर गांव निवासी 22 वर्षीय धनजी चौधरी की मौत हो गई। करीब 10 महीने बाद गुरुवार को उसका शव पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम पसर गया। बेटे का …

एमपी हाई स्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक दयाशंकर सिंह का निधन, शिक्षा जगत में शोक

न्यूज़ विज़न। बक्सर एमपी उच्च विद्यालय, बक्सर के पूर्व प्रधानाध्यापक एवं शिक्षा जगत की जानी-मानी शख्सियत दयाशंकर सिंह का गुरुवार को दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे करीब 90 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बताया गया कि उनके सिर में ब्लड क्लॉट होने के बाद उनका …

गंगा के बढ़ते जलस्तर से मंडराया बाढ़ का खतरा, 58.72 मीटर पहुंचा पानी

न्यूज़ विज़न। बक्सर जिले में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि ने नदी किनारे बसे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गंगा का जलस्तर तेजी से चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे गंगा …

बिहार में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए बड़ा बदलाव: फॉलोअर्स के हिसाब से मिलेगा सरकारी विज्ञापन, वीडियो पर ₹1 लाख तक भुगतान

न्यूज़ विज़न। बक्सर बिहार सरकार के सूचना एवं जन-संपर्क विभाग ने सोशल मीडिया एवं अन्य ऑनलाइन मीडिया नियमावली-2024 में संशोधन करते हुए वर्ष 2026 के लिए नई नियमावली जारी की है। अधिसूचना के अनुसार संशोधित नियमावली को बिहार सोशल मीडिया एवं अन्य ऑनलाइन मीडिया (संशोधन) नियमावली-2026 कहा जाएगा और यह अधिसूचना जारी होने की तिथि …

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल में सद्भावना दिवस का आयोजन

न्यूज़ विज़न। बक्सर ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर सद्भावना दिवस के रूप में विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों, कर्मियों …

इटाढ़ी गुमटी बंद होने के मामले में हाईकोर्ट पहुंचे सरोज राजभर, रेल मंत्रालय, बक्सर डीएम एसपी समेत 11 के खिलाफ दायर की सिविल रिट

न्यूज़ विज़न। बक्सर जिले के नवनिर्मित आरओबी के क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद पड़ी इटाढ़ी रेलवे गुमटी को खोलने की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक सरोज राजभर ने अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। धरना-प्रदर्शन और रेल चक्का जाम के बाद रेल प्रशासन की ओर …

नदांव स्कूल में ‘नशा मुक्ति’ का संदेश, चित्रकला और सुलेख प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

न्यूज़ विज़न। बक्सर मध्य विद्यालय नदांव, बक्सर में 19 अगस्त 2026 को Kind & Support Foundation के सहयोग से विद्यार्थियों के बीच ‘नशा मुक्ति’ विषय पर चित्रकला एवं हस्तलेखन (सुलेख) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज …

गड्ढे में बैठकर जन सुराज ने किया था मौन सत्याग्रह, अब सड़क पर शुरू हुई ईंट भराई

न्यूज़ विज़न। बक्सर गोलंबर से जासो, नदांव और जगदीशपुर होते हुए डुमरांव जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और उनमें जमा पानी के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के बाद सड़क की स्थिति और भी …

सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में गंवाई जिंदगी, कृष्णा राजभर की मौत से परिवार में मचा कोहराम

न्यूज विज़न। बक्सर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव में बुधवार को सर्पदंश से 45 वर्षीय मजदूर कृष्णा राजभर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात में सोने के दौरान करैत सांप ने उसे गर्दन के पास काट लिया। सांप के काटने के बाद परिजन तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय पहले …

गंगा के बढ़ते जलस्तर से बक्सर में बाढ़ का खतरा बढ़ा, 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा पानी

न्यूज़ विज़न। बक्सर जिले में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार तेजी से वृद्धि होने के कारण नदी किनारे बसे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बुधवार की शाम तक गंगा के जलस्तर में करीब 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि …

ट्रेन में मिला मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक, शिक्षक ने परिजनों से मिलाकर पेश की मानवता की मिसाल

न्यूज़ विज़न। बक्सर मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए जिले के मध्य विद्यालय दहीवर के शिक्षक विशाल यादव ने ट्रेन में मिले एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को उसके परिजनों से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षक के इस प्रयास से करीब दस दिनों से अपने परिवार से बिछड़ा युवक बुधवार को …

गोलंबर-जासो-नदाव-जगदीशपुर सड़क की बदहाली पर सियासत तेज, आप ने भाजपा विधायक और प्रशासन को घेरा

न्यूज़ विज़न। बक्सर बक्सर गोलंबर से जासो, नदाव और जगदीशपुर होते हुए डुमरांव जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे, बारिश के बाद जलजमाव और आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा विधायक आनंद मिश्रा और …

खरवार समाज ने धूमधाम से मनाई वार्षिक खरवार बहारवार पूजा, जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प

न्यूज़ विज़न। बक्सर राष्ट्रीय आदिवासी मोर्चा, बिहार के बक्सर जिला स्तरीय खरवार समाज के तत्वावधान में वार्षिक खरवार बहारवार (माँ वन देवी) पूजा का आयोजन पांडेयपट्टी स्थित माँ दुर्गा मंदिर के समीप बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। पूजा-अर्चना में खरवार समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक विधि-विधान से …

विज्ञान वरदान है, लेकिन इसके दुरुपयोग से बचना जरूरी : DSP गौरव पांडेय

न्यूज़ विज़न। बक्सर नन्हे छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने और उनके भीतर छिपी वैज्ञानिक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विद्या भारती के विद्यालयों में प्रत्येक वर्ष विज्ञान मेले का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में बुधवार को नगर के सरस्वती विद्या मंदिर, सिविल लाइंस में विद्यालय स्तरीय विज्ञान …

बी.एड. सत्र 2026–28 का हुआ भव्य शुभारंभ, प्रदीप मिश्रा ने कहा—शिक्षक बनने के लिए कौशल विकास भी जरूरी

न्यूज़ विज़न। बक्सर जी. डी. मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज में बी.एड. सत्र 2026–28 का शुभारंभ गरिमामय समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के नवप्रवेशी प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षक प्रशिक्षण के साथ-साथ बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के …