'स्वच्छ पर्यटन अभियान' में ली स्वच्छता की शपथ आगरा, 29 अगस्त। देश में इनबाउंड टूर ऑपरेटर्स की राष्ट्रीय संस्था इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स द्वारा विगत दिवस ताज खेमा में 'स्वच्छ पर्यटन अभियान' चलाया। अतिथियों और विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक स्मारकों व आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने और अपने-अपने संस्थानों में जागरूकता फैलाने की शपथ ली। ताजमहल मार्ग पर विशेष सिग्नेचर बोर्ड स्थापित किया गया, जिस…
आगरा, 29 अगस्त। तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार किशोर की जान ले ली। यह हादसा शनिवार को शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर गढ़ी गोदना के पास हुआ। खबरों के अनुसार, गढ़ी गुसाईं निवासी राधारमन का सत्रह वर्षीय पुत्र गगन सुबह करीब 10:30 बजे वह गढ़ी गोदना के पास खोखा संचालक की स्कूटी लेकर जा रहा था। इसी दौरान शमसाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में गगन गंभीर रूप से घायल हो…
आगरा, 29 अगस्त। थाना किरावली क्षेत्र के चैंकोरा गांव में खारी नदी में जलकुम्भी का घना जाल 18 भैंसों के लिए जानलेवा साबित हुआ। पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं भैंसें जलकुम्भी में इस कदर फंस गईं कि बाहर नहीं निकल सकीं। बताया जा रहा है कि नदी में बड़े पैमाने पर हुए खनन से बने गहरे गड्ढों में भैंसें जा फंसीं और ऊपर से घनी जलकुम्भी ने उन्हें जकड़ लिया। देखते ही देखते 18 भैंस नदी की गहराइयों में…
आगरा, 29 अगस्त। साइबर शातिरों ने शनिवार को दिनदहाड़े एक डॉक्टर को ठगी का नया जाल बिछाकर फंसाने की कोशिश की। खुद को ब्लू डार्ट कूरियर कंपनी का कर्मचारी बताकर पार्सल के बहाने लोकेशन मांगी और डॉक्टर का मोबाइल फोन व व्हाट्सएप हैक कर लिया। डॉक्टर की सतर्कता से बड़ी ठगी होने से बच गई। कैसे फंसाया? मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डॉ रोहित गुप्ता सेंट जोंस कॉलेज चौराहे के पास स्थित अपने क्लीनिक पर शनिवार की…
आगरा, 29 अगस्त। शहर को गंदा करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। खुले में कूड़ा फेंककर गंदगी फैलाने वाले 14 लोगों को चिह्नित कर नोटिस भेजे गए हैं, वहीं कूड़ा उठान में लापरवाही बरतने पर कार्यदायी संस्था का भुगतान रोक दिया गया है। गोबर चौकी मंडी में 14 लोगों पर कार्रवाई नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को गोबर चौकी सब्जी मंडी क्षेत्र में अभियान चलाया। जेडएसओ योगेंद्र कुशवाहा ने…
डाक्टरों की पढ़ाई के लिए अपना पार्थिव शरीर दान कर गई स्कूली टीचर मीनाक्षी मदान आगरा, 28 अगस्त। जी जी रेजीडेंसी, पश्चिमपुरी निवासी रत्न मुनि जैन इंटर कालेज से सेवानिवृत्त टीचर मीनाक्षी मदान पत्नी स्व वेद प्रकाश मदान का गुरुवार को निधन गया था। उनकी इच्छानुसार शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के सहयोग से डॉक्टरों की पढ़ाई के लिए एस एन मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया गया। देहदान के…
आगरा, 28 अगस्त। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक बालक समेत तीन लोगों की जान चली गई। मेहताब बाग में ताज निहारने गया 12 साल का बालक यमुना में डूब गया, जबकि दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के मेहताब बाग स्थित ग्यारह सीढ़ी घाट पर प्रकाश नगर निवासी 12 वर्षीय अरमान पुत्र बादशाह अपने दोस्तों वाहिद, हसन पुत्र नाजिम और हसद…
आगरा, 28 अगस्त। सोशल मीडिया पर एडिटेड फोटो वायरल कर एक युवती की सगाई तुड़वाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने कॉलेज के परिचित युवक और उसकी सहेली पर अश्लील फोटो एडिट कर वायरल करने का आरोप लगाया है। फोटो उसकी होने वाली ससुराल तक पहुंचने के बाद उसकी मंगनी टूट गई। पीड़िता की शिकायत पर रकाबगंज थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की…
आगरा, 28 अगस्त। रक्षाबंधन के त्योहार पर आगरा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 26 लोग घायल हो गए। ग्वालियर हाईवे पर थाना सैंया कट के पास दोपहर तीन बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दस माह के मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान पवन, पत्नी सुनीता, उनका 10 माह का बच्चा और रोहित निवासी दनकसा के रूप में हुई। सुनीता ने पुलिस को बताया कि वह पति और बच्चे के साथ भाई को राखी बांधने…
आगरा, 28 अगस्त। थाना मलपुरा क्षेत्र के कागारौल कस्बे के एक घर में रक्षाबंधन की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई, जब परिवार के दो सदस्यों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत की खबर पहुंची। गुरुवार देर रात करीब 11 बजे मलपुरा थाना क्षेत्र में लालऊ पुल के पास तेज रफ्तार ईको गाड़ी ने सामने से आ रही एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान…
आगरा, 27 अगस्त। सैंया और इरादतनगर क्षेत्र में बुधवार और गुरुवार को हुई दो आत्महत्याओं ने सभी को झकझोर कर रख दिया। पहले युवक ने ग्वालियर हाईवे के एक होटल में जान दी और उसके 24 घंटे के भीतर ही उसकी महिला मित्र ने भी अपने घर में आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच दोस्ती थी या प्रेम प्रसंग, पुलिस इसकी जांच कर रही है। बुधवार दोपहर - होटल में पहला सुसाइड मृतक की पहचान सैंया निवासी 26 वर्षीय प्रवीण के रूप में…
कानपुर, 27 अगस्त। कानपुर के चकेरी स्थित फ्लाइंग एविएशन क्लस्टर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां गुरुवार दोपहर गर्ग एविएशन सेंटर का एक चार सीटर डुअल इंजन ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गर्ग एविएशन सेंटर का यह विमान VT-XXX रजिस्ट्रेशन का चार सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था। गुरुवार सुबह करीब…
आगरा, 27 अगस्त। थाना खेरागढ़ क्षेत्र के ग्राम लालपुर में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब किनारे कूड़ा डालने गई 16 साल की किशोरी काजल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार काजल रोज की तरह सुबह कूड़ा डालने के लिए तालाब की ओर गई थी। किनारे पर फिसलन होने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तालाब में गिर गई। सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव के एक बच्चे ने…
आगरा, 27 अगस्त। धूलियागंज के धोबीपाड़ा में नगर निगम की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जिस 15 फीट गहरे गड्ढे को बुधवार को निगम की टीम ने मिट्टी डालकर भर दिया था। यह मिट्टी फिर से बैठ गई। इससे साफ हो गया है कि निगम ने सिर्फ खानापूर्ति की। समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार की देर रात सीवर लाइन लीक होने से सड़क धंसी थी और 12 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया था, जिसमें एक…
आगरा, 27 अगस्त। कहानी किसी क्राइम थ्रिलर जैसी है। अमेरिका के मैरीलैंड में एक लड़की का कत्ल होता है, लाश सूटकेस में मिलती है और उसका पूर्व प्रेमी रातों-रात देश छोड़कर भाग जाता है। महीनों तक जांच एजेंसियां उसकी तलाश तमिलनाडु में करती रहती हैं, लेकिन वह आराम से आगरा के एक लक्जरी अपार्टमेंट की 12वीं मंजिल पर छिपकर बैठा होता है। यह आरोपी है 26 साल का सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्जुन शर्मा। अमेरिका से आगरा तक…
आगरा, 27 अगस्त (वि)। भाई-बहन के प्रेम और आत्मीयता के पर्व रक्षाबंधन एवं आगामी त्योहारी सीजन को खास बनाने के लिए आगरा के प्रतिष्ठित फुटवियर ब्रांड VALENTINO ने अपना विशेष “Raksha Bandhan Jodi Offer” शुरू किया है। इस ऑफर के अंतर्गत ₹2,999 से शुरू होने वाला कोई भी Men’s Footwear खरीदने पर ₹2,999 तक का Women’s या Kid’s Footwear बिल्कुल FREE दिया जा रहा है। VALENTINO का मानना है कि रक्षाबंधन केवल राखी…
आगरा, 26 अगस्त। तहसील फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव में शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा की एक युवती से कथित तौर पर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विधायक परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर युवती और विधायक के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक छोटेलाल वर्मा युवती…
"चित्रकला के रंग कान्हा जी के संग" में 37 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की आगरा, 26 अगस्त। संस्कार भारती और कलासाधना आर्ट एंड कैलीग्राफी द्वारा सदर बाजार में चित्रकला के रंग कान्हा जी के संग कार्यक्रम बुधवार को किया गया, इसमें 6 स्कूलों के 39 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। सहभागिता करने वाली बेला महाजन ने कहा कि मैंने 35 वर्षों के बाद अपना ब्रश पुनः उठाया। इस अवसर पर मेवाड़ विश्वविद्यालय चित्तौड़गढ़…
आगरा, 26 अगस्त। जनपद के थाना इरादतनगर क्षेत्र में ग्वालियर हाईवे पर मुबारिकपुर मोड़ के पास संचालित एक होटल के कमरे में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने की खबर है। यह खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने होटल में अवैध गतिविधियां संचालित होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने होटल में आए दिन युवा जोड़ों का जमावड़ा रहने के भी आरोप लगाए और…
आगरा, 26 अगस्त। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में चिम्मनलाल का बाड़ा स्थित घर के सामने बने नाले में गिरकर 69 वर्ष की महिला की मृत्यु हो गई। उनका शव बुधवार सुबह आठ बजे नाले में पड़ा देखा गया। बस्ती के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चिम्मनलाल का बाड़ा में घटनास्थल पर छत्ता और हरीपर्वत थाने की सीमा लगती है। दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल हरीपर्वत थाने का होने के चलते पोस्टमार्टम वहां की पुलिस…
आगरा, 26 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष प्रवर्तन एवं निगरानी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सात हजार किलो दूध और 145 किलो खोये को नष्ट करा दिया गया और शहर से देहात तक करीब डेढ़ दर्जन प्रमुख डेयरी और मिठाई की दुकानों पर नमूने भरे गए। इनमें दूध, दही, पनीर, देशी घी, घेवर, मेवा बाटी, काजू कतली, गुजिया, खोया लड्डू सम्मिलित हैं। साथ ही लगभग 52 किलोग्राम…
आगरा, 26 अगस्त। नाबालिग किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने, दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बात न मानने पर आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। खबरों के अनुसार, मामला रकाबगंज क्षेत्र की रहने वाली किशोरी से जुड़ा है। पीड़िता की मां द्वारा जगदीशपुरा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, 18 जुलाई को…
आगरा, 26 अगस्त। बुधवार को दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल का नजारा कुछ और ही था। मिस टीन इंटरनेशनल 2026 में हिस्सा लेने के लिए 30 से ज्यादा देशों से आईं फाइनलिस्ट जब ताजमहल के दीदार के लिए पहुंचीं तो पूरा परिसर ग्लैमर से भर गया। सुबह फाइनलिस्ट का दल पूर्वी गेट से ताज परिसर में दाखिल हुआ। सफेद संगमरमर के ताज को सामने देखते ही सभी के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया। किसी ने ताज के साथ…
डीईआई में मात्रात्मक डेटा विश्लेषण पर कार्यशाला आगरा, 22 अगस्त। मात्रात्मक डेटा विश्लेषण पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ विगत दिवस दयालबाग शिक्षण संस्थान में हुआ। कार्यशाला में लगभग 119 शिक्षक एवं शोधकर्ता प्रतिभागिता कर रहे हैं। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज-दयालबाग शिक्षण संस्थान- एकेडमिक एंड एडमिनिस्ट्रेटिव डेवलपमेंट सेंटर (एआईयू-डीईआई-एएडीसी) के तत्वावधान में शुरू हुई…
आगरा, 22 अगस्त। एस.एन. मेडिकल कॉलेज में मासूम बच्चे की मौत के पीछे छत का प्लास्टर गिरने से घायल होने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने शनिवार को कॉलेज प्राचार्य का घेराव कर प्रदर्शन किया और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन का नेतृत्व…
आगरा, 22 अगस्त। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप वार्ष्णेय ने चैंबर संविधान संशोधन समिति के सह-अध्यक्ष (को-चेयरमैन) पद से इस्तीफा दे दिया है। चैंबर अध्यक्ष मनोज बंसल को भेजे पत्र में उन्होंने संविधान संशोधन समिति पर नियमों के विपरीत कार्य करने और उनकी उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया और कहा कि इसी कारण दुःखी होकर भारी मन से इस्तीफा दे रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि…
आगरा, 22 अगस्त। एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बच्चा वार्ड में भर्ती दस वर्षीय बालक उमैर की शनिवार की सुबह मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बच्चे की हालत पहले से ही बेहद गंभीर थी और उसकी मौत गंभीर निमोनिया तथा पुरानी बीमारी के कारण हुई। बता दें कि एक दिन पहले ही बच्चा वार्ड की छत का प्लास्टर गिरने से यह बालक घायल हो गया था। उसे हादसे के बाद इमरजेंसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया…
आगरा, 22 अगस्त। एक बैंककर्मी पर युवती के शारीरिक शोषण और ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित युवती ने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। बैंककर्मी थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों की मुलाकात मेट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाहगंज क्षेत्र में रहने वाली युवती ने शादी के लिए अपनी वैवाहिक वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। प्रोफाइल मैच होने पर…
आगरा, 22 अगस्त। शहर के प्रमुख व्यापारिक स्थल संजय प्लेस में शनिवार की सुबह एक बार फिर अग्निकांड हो गया। आग फ्लेक्स के गोदाम में लगी, जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ज्वलनशील मानी जाने वाली फ्लेक्स में आग से हड़कंप मच गया। हालांकि अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को अन्य गोदामों और दुकानों में फैलने से रोक दिया गया। थाना हरिपर्वत क्षेत्र के अंतर्गत संजय प्लेस के फ्रेंड्स टावर के…
आगरा, 21 अगस्त। आरबीआई ओम्बड्समैन कार्यालय, भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर के तत्वावधान में आरबी-आईओएस 2026 की जागरूकता कार्यक्रम फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद कुमार, मुख्य महाप्रबंधक एवं आरबीआई ओम्बड्समैन, भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान, आरबीआई ओम्बड्समैन कार्यालय, कानपुर के अधिकारियों ने रिज़र्व बैंक -एकीकृत ओम्बड्समैन योजना,…
आगरा, 21 अगस्त। रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्वावधान में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर देश भर से चयनित 28 विभूतियों को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में ‘रामायणी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में भजन सम्राट अनूप जलोटा और अन्य विभूतियों के साथ पाँच दशक से देश भर में सुंदरकांड का सुमधुर गायन कर राम नाम और राम भक्ति रस को जन जन तक पहुँचाने वाले आगरा के 81 वर्षीय…
आगरा, 21 अगस्त। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स की शुक्रवार की सायं हुई कार्यकारिणी की बैठक में दो-तीन संशोधनों में सुधार के साथ संविधान संशोधन समिति की सिफारिशों को आगे बढ़ाना तय कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार, कोर कमेटी के पूर्व अध्यक्षों पर नियंत्रण वाले प्रस्ताव पर संविधान संशोधन समिति को कदम पीछे खींचने पड़े। तय किया गया कि केवल कोई भी वर्तमान अध्यक्ष यदि पुनः अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने…
आगरा, 21 अगस्त। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले दिनों की गई 140 निजी अस्पतालों की जांच में 85 निजी अस्पतालों में मानक पूरे नहीं पाए गए। कई अस्पतालों में इलाज के इंतजाम नहीं मिले तो कई अस्पतालों के आईसीयू में डॉक्टर नहीं थे और कमरे में बेड डालकर आईसीयू बना दिया था। इसके लिए मनमाने चार्ज भी मरीजों से वसूले जा रहे थे। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार, टीम की जांच के बाद मानक पूरे न मिलने वाले 85…
आगरा, 21 अगस्त। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने विशेष अभियान के तहत विभिन्न स्थानों से दूध एवं दुग्ध पदार्थों सहित अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 17 नमूने संग्रहित किए। अभियान के दौरान यादव मिल्क डेयरी, देवरी रोड गुम्मट से हॉकर वाहन संख्या UP75EU5957 से दूध का 01 नमूना तथा पचकुइया चौराहे से गाय के दूध का 01 नमूना संग्रहित किया गया। भावना डेयरी, नगला पदी, दयालबाग से दही का 01 नमूना तथा पिनेकल फूड…
आगरा, 21 अगस्त। थाना न्यू आगरा क्षेत्र अंतर्गत दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) की छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। बताया गया है कि परीक्षा में नंबर कम आने के चलते छात्रा ने यह कदम उठाया। दूसरी ओर सूत्रों ने किसी अन्य कारण से इनकार नहीं किया है। कहा गया है कि इन दिनों एडमिशन चल रहे हैं और हाल में…
आगरा, 21 अगस्त। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक आज शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे से बाईपास मार्ग स्थित एक होटल में प्रस्तावित है। बैठक में अन्य मुद्दों के साथ संविधान संशोधनों पर भी विचार किया जाना है। कुछ सदस्यों में इन संशोधनों को लेकर मतभिन्नता है। माना जा रहा कि बैठक में मतभेद सामने आ सकते हैं। सूत्रों का दावा है कि कुछ सदस्यों में संविधान संशोधन समिति को…
'शराब है खराब' नाटक ने किया जागरूक आगरा, 20 अगस्त। नशा मुक्त युवा विकसित भारत को दृष्टि में रखते हुए "शराब है खराब" नाट्य प्रस्तुति एमडी जैन इंटर कॉलेज के सभागार में की गई। नाटक का लेखन एवं निर्देशन सुशील सरित ने किया। नाटक में हरीश अग्रवाल, सुधीर शर्मा, डॉ असीम आनंद, डॉक रमेश आनंद, रूपेश मल्होत्रा और विशन स्वरूप ने नशे में धुत्त शराबी के रूप में झूमते लड़खड़ाते हुए मंच पर प्रवेश किया तो सभागार…
आगरा, 20 अगस्त। अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) अजय नारायण सिंह ने अवगत कराया है कि शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित दर दुकानों के दुकानदारों की आय में वृद्धि तथा उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तुओं की स्थानीय स्तर पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उचित दर दुकानों के माध्यम से विभिन्न जनोपयोगी एवं स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी वस्तुओं की बिक्री की अनुमति प्रदान की गई है। शासन द्वारा…
आगरा, 20 अगस्त। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा दूध एवं दुग्ध पदार्थों पर गुरुवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण एवं विधिक नमूना संग्रहण की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान निम्नानुसार विधिक नमूने संग्रहित किए गए— संजू पुत्र मोहनलाल, निवासी ग्राम सिरवरा, जनपद हाथरस से ग्राम नगला मुड़ी चौराहा, आगरा में चार पहिया वाहन द्वारा परिवहन किए जा रहे…
आगरा, 20 अगस्त। श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत इस बार भावना एस्टेट रोड पर सजने जा रही जनकपुरी महोत्सव के जनक महल के लिए गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से भूमि पूजन किया गया। कावेरी कौस्तुभ के पास तैयार किए जा रहा जनक महल 140 फीट ऊंचा और लगभग 280 फीट चौड़ा होगा। राजा जनक के स्वरूप अशोक कुमार गोयल एवं रानी सुनयना की स्वरूप लता गोयल ने वैदिक रीति से पूजन किया। राजा दशरथ के स्वरूप संजय…
आगरा, 20 अगस्त। शहर में साढ़े बारह लाख रुपये की साइबर ठगी का एक मामला ठंडा नहीं पड़ा तब तक बारह लाख रुपये की ठगी का एक और मामला सामने आ गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पहले मामले में शास्त्रीपुरम निवासी बृजमोहन गोयल को सीनियर सिटीजन क्रेडिट कार्ड वेरिफिकेशन के नाम पर निशाना बनाया गया और उनके खाते से करीब 12.56 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। दूसरे मामले में भूप सिंह के साथ ऑनलाइन दवा और ट्रेडिंग के…
आगरा, 20 अगस्त। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग-प्रथम ने एक्सिस टूल्स एण्ड इक्विपमेंट्स (डीलर) और मैनाटेक इलेक्ट्रोनिक्स प्रा लि (निर्माता) को सेवा में कमी तथा अनुचित व्यापार संव्यवहार का दोषी पाया है। आयोग ने उपभोक्ता को इंफ्रारेड ड्रायर की पूरी कीमत ब्याज समेत लौटाने और हर्जाना देने के आदेश दिए हैं। मामले के अनुसार, ओम मोटर्स के प्रोपराइटर राज कुमार ने 12 दिसंबर 2021 को डीलर से एक इंफ्रारेड…
आगरा, 20 अगस्त। शहर में एक पब्लिक स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र और दोगुनी उम्र की शिक्षिका के बीच प्रेम कहानी चर्चा का विषय बन गई है। पिछले दिनों दोनों के एकसाथ घर से चले जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। छात्र के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने शिक्षिका पर उसे बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर…
मोक्ष कल्याणक महोत्सव संपन्न आगरा, 19 अगस्त। निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला में श्री पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पार्श्वनाथ भगवान की पालकी निकाली गयी, श्रद्धालुओ ने जगह-जगह आरती उतारी। अभिषेक एवं शांतिधारा के पश्चात पुजारियों, महिला मंडल, युवा मंच, पुरुषों, महिलाओं एवं सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने श्री सम्मेद शिखर पर्वत पर सामूहिक रूप से भगवान श्री…
आगरा, 19 अगस्त। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली सीएम ग्रिड योजना के कार्यों को लेकर आई जांच रिपोर्ट ने निगरानी व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। सीएम ग्रिड जैसे फ्लैगशिप प्रोजेक्ट में थर्ड पार्टी जांच के दौरान सैंपल फेल होने का मामला अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। नगर आयुक्त संतोष वैश्य ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में बताया कि सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों की…
आगरा, 19 अगस्त। शहर की विभिन्न समस्याओं पर तीखी प्रतिक्रियाओं की रील बनाकर चर्चा में रहने वाले बालयोगी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। विगत दिवस उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह फतेहपुर सीकरी क्षेत्र से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते देखे-सुने जा रहे थे। बुधवार को उनके दो और वीडियो वायरल हुए। पहले वीडियो में वे कैमरों के समक्ष…