हिंदी न्यूज़: Todays Latest News, Top Headlines, ताज़ा समाचार और ब्रेकिंग न्यूज़ | Navbharat Times (NBT)
नवभारत टाइम्स पर पढ़ें हिंदी न्यूज़ की हर बड़ी खबर! ब्रेकिंग समाचार देश-विदेश, राजनीति, बॉलीवुड, खेल, व्यापार और राशिफल के 24x7 लाइव अपडेट्स पढ़ें। Stay connected with Navbharat Times (NBT).
धर्मनगरी चित्रकूट में मां मंदाकिनी नदी के रौद्र रूप ने 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारी तबाही मचाई है। उफान मारती मंदाकिनी के प्रचंड वेग में रामघाट स्थित आरती स्थल पर स्थापित संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी की ऐतिहासिक प्रतिमा और तुलसी घाट मंदिर बह गया। चित्रकूट की आस्था और पौराणिक विरासत के इस पावन स्थल के जलमग्न होकर ढहने से श्रद्धालु और स्थानीय निवासी स्तब्ध हैं...
बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा है कि उनका देश मक्का संयुक्त रक्षा समझौते में शामिल होने को तैयार है। उन्होंने यह बात ढाका में सऊदी अरब के राजदूत अब्दुल्ला जफर बिन अबियाह से मुलाकात के बाद कही है। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश के इस समझौते में शामिल होने से किसी दूसरे देश के साथ संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
रूस ने 5 और S-400 एयर डिफेंस स्क्वाड्रन के लिए एक प्रस्ताव सौंपा है। इस बीच यह संभावना भी है कि रूस भारत को एस-400 की टेक्नोलॉजी ट्रांसफर भी कर सकता है। भारत रक्षा क्षेत्र की इस अहम खरीद पर काम कर रहा है, जिसकी अनुमानित कीमत 50000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उम्मीद है कि डील साइन होने के लगभग 3 साल बाद इन नए सिस्टम की डिलीवरी शुरू हो जाएगी। भारत को पहले के एक कॉन्ट्रैक्ट के तहत पहले ही चार S-400…
दिल्ली में कांग्रेस नेता अलका लांबा के पिता के घर चोरी की वारदात हो गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोर अलका के पिता के घर में घुसते और 10 मिनट के अंदर चोरी करके फरार होते नजर आ रहे हैं।
डसॉल्ट एविएशन के CEO एरिक ट्रैपियर ने ऐलान किया है कि उनकी कंपनी राफेल F5 स्टैंडर्ड को 2035 तक पूरा कर पाएगी। इससे फ्रांसीसी वायुसेना के लिए इंतजार बढ़ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि फ्रांस इस प्रोग्राम के लिए विदेशी को-डेवलपमेंट पार्टनर को शामिल नहीं करेगा और डेपलपमेंट पूरा होने तक ना ही इसे किसी देश को निर्यात करेगा।
Shimla Kalka Toy Train: हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के बीच शिमला-कालका छोटी लाइन पर चलने वाली 10 ट्रेन रद्द कर दी गईं। यह फैसला सोलन जिले में रेलवे पटरी के एक हिस्से के आसपास की मिट्टी बह जाने के बाद लिया गया। यह रेल मार्ग यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।
Bharat Tiwari encounter case-भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच के बीच तत्कालीन एसडीओ संजीत कुमार की नई पोस्टिंग से परिजन आहत हैं। भरत तिवारी की मां का कहना है कि न्याय की उम्मीद के बीच बड़ा झटका मिला है।
भारत और तालिबान के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान के तालिबान के साथ संबंधों में उतनी ही गिरावट आई है। तालिबान ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उसके भारत के साथ संबंध मजबूत हुए हैं। तालिबान ने कहा है कि वह भारत के साथ संबंधों को बहुत ज्यादा महत्व देता है और भविष्य में और मजबूती के लिए काम करेगा।
न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम स्थल के बाहर खालिस्तान समर्थकों द्वारा तिरंगे के अपमान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कड़ी आपत्ति जताई है।
शेर-ए-पंजाब T20 2026 के उद्घाटन मैच में अमृतसर सुरमा के कप्तान अभिषेक शर्मा ने मोहाली किंग्स के खिलाफ 26 गेंदों में 6 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 77 रनों की तूफानी पारी खेली।
तीन बार जांच में BP बढ़ा, शुगर भी हाई मिली और डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी... लेकिन खंडवा के मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में कलेक्टर ऋषव गुप्ता जनता के बीच डटे रहे। करीब दो घंटे तक फरियादें सुनीं, फिर अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल भी जाना...
Deaths Due To Toxic Liquor- बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, पटना के बाढ़ अनुमंडल में चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद जहरीली शराब से मौत की संभावना जताई जा रही है।
India-Uzbekistan Cooperation: भारत और उज्बेकिस्तान खनन क्षेत्र में अपना सहयोग तेजी से बढ़ा रहे हैं। इसमें क्रिटिकल मिनरल्स और यूरेनियम की खोज पर फोकस है। दोनों देश नए समझौते (MoU) को जल्द लागू करने पर सहमत हुए हैं। इसके अलावा, बीज उत्पादन और ड्रिप सिंचाई जैसे कृषि क्षेत्रों में भी साझेदारी का विस्तार होगा।
यूपी के संभल में पैसेंजर ट्रेन में अग्निशमन यंत्र चलने से कोच में सफेद पाउडर फैल गया, जिससे फायर अलार्म बजते ही हड़कंप मच गया। कुछ यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।
लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप की अपहरण और हत्या की खबर झूठी निकली। धीरेंद्र प्रताप ने खुद सामने आकर कहा कि वह जीवित और सकुशल हैं और मीडिया से खबरों की पुष्टि करने की अपील की।
India vs Thailand, Women Asia Cup 2026 Live Updates: महिला एशिया कप में भारतीय टीम का सामना थाईलैंड से हो रहा है। भारतीय महिला टीम का यह पहला मुकाबला है। वहीं थाईलैंड की टीम दूसरा मैच खेल रही है। उन्होंने अपने पहले मैच में हांगकांग की टीम को हराया था। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। थाईलैंड ने इस मैच में टॉस जीता और टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है।
उज्बेकिस्तान में चीन के J-10CE लड़ाकू विमानों की मौजूदगी ने सबको चौंका दिया है। ये लड़ाकू विमान चीन और उज्बेकिस्तान के बीच हुए एक गुप्त सौदे के तहत डिलीवर हुए हैं। इस समझौते की कीमत 1 बिलियन डॉलर बताई जा रही है, जो रूसी MiG-29 की जगह लेगें। इसे रूस के लिए झटका माना जा रहा है।
मेरठ के पूर्व SSP अविनाश पांडे पर मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप लगाने वाले सपा नेताओं मोहित जाटव और दिग्विजय भाटी से अखिलेश यादव ने लखनऊ में मुलाकात की।
महिला T20 एशिया कप 2026 में थाईलैंड के खिलाफ टॉस हारकर बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम में वनडे क्रिकेट की रिकॉर्ड-ब्रेकर बल्लेबाज प्रतिका रावल ने अपना T20I डेब्यू किया है।
जम्मू कश्मीर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने रविवार को घी के 10 गैर मानक ब्रांडों की बिक्री, भंडारण और वितरण पर रोक लगा दी है। दरअसल एफडीए ने ये एक्शन तब लिया, जब लैब टेस्ट में ये उत्पाद निम्न गुणवत्ता वाले, असुरक्षित और गलत तरीके से ब्रांडेड पाए गए।
'महाकाली' का टीजर रिलीज होते ही छा गया और असुर गुरु शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना की चर्चा होने लगी। पर कुछ ही सेकेंड के सीन में महाकाली बनीं श्रिया रेड्डी भी मजमा लूट ले गईं। श्रिया रेड्डी के बारे में जानने के लिए हर किसी के मन में उत्सुकता बढ़ गई। जानिए कौन हैं ये एक्ट्रेस:
Tehsildar BDO Bharti 2026: हिमाचल प्रदेश एजमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज के साथ ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट कंट्रोलर जैसे अधिकारी लेवल पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन भी शुरू हो चुके हैं। मौका न छोड़ें।
Indian Economy: भारत दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले भले तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन, उसकी 7 फीसदी से ज्यादा रफ्तार उसे 2047 तक विकसित का दर्जा पाने के लिए नाकाफी होगी। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का यह मुख्य एजेंडा रहा है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इस टारगेट को हासिल करने के लिए 9 फीसदी या उससे ज्यादा की रफ्तार से बढ़ना होगा।
SC-ST reservation-बिहार में आरक्षण के मुद्दे को लेकर राजनीति तेज हो गई है। एससी आरक्षण और कोटा के अंदर कोटा की बहस के बीच जगजीवन राम के नाती का भी जिक्र आया है।
विद्युत विभाग ने नोएडा सेक्टर-63 में बिजली चोरी के चलते कई कनेक्शन काट दिए थे। रविवार को बृजभूषण शरण सिंह की बेटी मौके पर पहुंचीं और उन्होंने वैध उपभोक्ताओं को परेशान न करने की विभाग से अपील की।
एक्ट्रेस शबाना आजमी ने एक इंटरव्यू में कट्टरपंथियों पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें और जावेद अख्तर को हिंदू-मुस्लिम कट्टरपंथी बर्दाश्त नहीं कर सकते। साथ ही कहा कि लड़ाई हिंदू-मुस्लिम के बीच की नहीं, बल्कि उदारवादी और असहिष्णु लोगों के बीच की है।
प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी से वृद्धि के बीच संगम स्थित लेटे बड़े हनुमान मंदिर में रविवार भोर गंगा का पानी पहुंच गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार गंगा मैया ने लेटे बड़े हनुमान जी को स्नान कराया।
Hyundai Upcoming Cars: हुंडई कंपनी भारत में अलग-अलग सेगमेंट में कई गाड़ियां बेचती है। कंपनी देश में अपना पोर्टफोलियो बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी 2030 तक देश में 26 नई गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसमें से 4 मॉडल्स अगले साल यानी 2027 में लॉन्च किए जाएंगे। आइए आपको इन गाड़ियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा कि वे मोहन भागवत के कहे पर कभी टिप्पणी नहीं करते, लेकिन इसके पीछे का सिद्धांत बिल्कुल सही है क्योंकि हिंदुत्व का आत्मा सहिष्णुता है। दरअसल संघ प्रमुख ने न्यूयॉर्क में 30 देशों के 180 से ज्यादा प्रतिभागियों को संबोधित किया था।
Guna Priyanka Meena: गुना में चांचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा ने एक कार्यक्रम में बिना नाम लिए हुए असामाजिक तत्व कहा है। इसे लेकर बीजेपी जिला मंत्री ने उन पर पलटवार किया है। रुद्रदेव सिंह ने कहा कि मैं तब से यह मुद्दा उठा रहा हूं, जब वह बीजेपी में नहीं थीं।
Rahul Gandhi: बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान को नफरत फैलाने वाला बयान बताया है। बीजेपी ने साफ किया है कि राहुल गांधी का दो कप वाला बयान नफरत फैलाने वाला है। बीजेपी ने दावा किया है कि कांग्रेस आरक्षण के मुद्दे पर नफरत फैलाने का काम कर रही है।
बीते कुछ समय से महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे लगातार चर्चा में रहे हैं। अपने एक्शन से उन्होंने खलबली मचा दी। उनकी अगुआई में रेगुलेटर ने 165 लाइसेंस रद्द किए। 750 को नोटिस जारी किया गया। मामला कोर्ट में पहुंचा तो उसने रेगुलेटर की कार्रवाई को मनमाना करार दिया। अब इसके बाद क्या होगा? क्या तुकाराम मुंढे बैकफुट पर आएंगे?
दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी वाली ईस्ट जोन के खिलाफ रिंकू सिंह ने 60 रनों की शानदार पारी खेली। शुरुआती झटकों के बाद रिंकू ने हर्ष दुबे के साथ 55 रनों की साझेदारी कर सेंट्रल जोन को संकट से निकाला।
DUSU Eelection 2026 Date: डूसु चुनाव 18 सितंबर को होंगे। जिसे लेकर अब ई-प्रचार तेज होने लगा है। सोशल मीडिया पर मुद्दों से लेकर चुनावी टकराव दिखने लगे हैं। सोशल मीडिया पर कैंडिडेट्स अपना पूरा दमखम दिखा रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को दो दिन के उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे हैं। कई कार्यक्रमों में पीएम मोदी ने हिस्सा लिया है। रविवार को उन्होंने उज्बेक प्रेसिडेंट से वार्ता की है।
EV Battery: अगर आप इलेक्ट्रिक कार (EV) चलाते हैं और गाड़ी को तेज स्पीड में भगाना या बार-बार एक्सीलेटर और ब्रेक दबाना पसंद करते हैं, तो सावधान हो जाइए। एक नई स्टडी के मुताबिक इस तरह की अग्रेसिव ड्राइविंग आपकी ईवी की बैटरी लाइफ को काफी हद तक कम कर सकती है। चीन की शंघाई डियानजी यूनिवर्सिटी (Shanghai Dianji University) के रीसर्चर्स द्वारा की गई एक स्टडी के रिजल्ट्स साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में…
अमिताभ बच्चन ने सभी पतियों को चेतावनी दी है कि वो भले ही दुनिया की सभी तारीखें भूल जाएं, पर अपनी शादी की तारीख गलती से भी न भूलें। अगर ऐसा हुआ तो फिर उन्हें जूते-चप्पल और बेलन खाने के लिए तैयार रहना चाहिए।
Mithilesh Tiwari: बिहार सरकार और बीपीएससी- टीआरई-4 के लिए आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच 9 बिंदुओं पर सहमति बनी थी। इस बीच शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की ओर से एक बड़ा बयान सामने आया है। दरभंगा में मीडिया से बातचीत करते हुए मिथिलेश तिवारी ने कहा कि निगेटिव मार्किंग को नहीं हटाया गया है।
मेघालय में अनुमानित 9.22 मिलियन टन यूरेनियम भंडार देश के कुल भंडार का 16% है और यह तीसरा सबसे बड़ा भंडार है। हाल ही में मेघालय ने राज्य में यूरेनियम खनन के खिलाफ एक प्रस्ताव पास किया है, जिसे लेकर विवाद हो रहा है।
एंथ्रोपिक की रिसर्च में सामने आया है कि अब AI ही दूसरे AI मॉडल को ट्रेनिंग देकर बेहतर बना सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अब इंसानी दिमाग वाला AI यानी कि AGI ज्यादा दूर नहीं है। हैरानी की बात रही कि एक रिसर्चर AI इंसानी रिसर्चर से ज्यादा बेहतर और सस्ता भी साबित हुआ।
Nirmala Sitharaman Economic Reforms: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए आर्थिक सुधारों को ज्यादा समर्थन और पूंजी की जरूरत है। सरकार 2030 तक सरकारी कर्ज GDP के 50% तक लाने पर काम करेगी।
सोनम वांगचुक ने हाल ही में सलमान खान को जवाब दिया है। एक्टर ने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट के वक्त बच्चों और सोनम वांगचुक को लेकर कुछ कहा था, जिसपर अब सोनम ने रिएक्ट किया है। उन्होंने उस वक्त 'कॉकरोच जनता पार्टी' का सपोर्ट किया था।
देश में मानसून के बढ़ते प्रभाव के बीच मौसम विभाग ने एक और नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने कल यानी 31 अगस्त को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी कर दी है। बारिश के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
Tej Pratap Yadav: बिहार में ये चर्चा जोरों पर है कि बिहार सरकार के एक मंत्री की कथित तौर पर दिल्ली के एक होटल में चप्पल से पिटाई हुई है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। अब जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने खुलासा करते हुए इस कांड के जांच की मांग की है।
Car Tyres: ऑल-टेरेन (All-Terrain) टायरों को अक्सर ऐसे टायर माना जाता है जो हाईवे से लेकर कीचड़ और पथरीले रास्तों तक हर जगह बेहतरीन परफॉरमेंस देते हैं। हालांकि, यह बात काफी हद तक सच है और मड-टेरेन (Mud-Terrain) टायरों की तुलना में ये ज्यादा बेहतर साबित होते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ये हर चीज में सबसे अच्छे होते हैं। इनमें कुछ कमियां भी होती हैं। अगर आप भी ऑल-टेरेन टायर खरीदने का प्लान कर…