Himachal News: हिमाचल में प्रदेश सरकार ने राज्य भर में असली पनीर बताकर बेचे जा रहे गैर-डेयरी "एनालॉग पनीर" के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर रोक लगा दी है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त आशीष सिंहमार द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 30(2)(क) के तहत जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा।
Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले में लोगों को रकम कई गुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का उकलाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि गिरोह ने करीब चार लाख रुपये की ठगी को अंजाम देने के लिए पुलिस का फर्जी रूप धारण किया और पीड़ितों को यह विश्वास दिलाया कि उनकी रकम पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी फर्जी पुलिस…
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी एक शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव को संस्पेंड कर दिया है। उन्होंने बुधवार को ही प्रदेश भर के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि इस संबंध में किसी भी व्यक्ति को प्रॉपर्टी आईडी की समस्या को लेकर उनके पास आने की जरूरत न पड़े और शिकायतों का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए।
Haryana News: हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा 100 बिस्तरों के अत्याधुनिक अस्पताल को स्थापित करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टर 33 में 5.18 एकड़ भूमि लेने हेतु लगभग 13 करोड़ रुपए की राशि केंद्र सरकार द्वारा मंजूर कर दी गई है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन को लेकर लिए गए निर्णय पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के विजन को धरातल पर उतारते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का व्यापक सौंदर्यीकरण कर इसे आधुनिक एवं आकर्षक जल-सृष्टि पार्क के रूप में विकसित किया है।
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूर्व से पूरी कर ली जाएं, ताकि मेला अवधि में किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं…
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी रबी सीजन के लिए गेहूं का गुणवत्तायुक्त बीज तथा खाद की पूरी मात्रा किसानों को समय पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि संत गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनकी प्रतिमा स्थापित करना उनके विचारों, जीवन-मूल्यों और दिखाए गए मार्ग को अपने हृदय में उतारने का संकल्प है। संत रविदास जी ने ‘बेगमपुरा’ के रूप में ऐसे नगर की कल्पना की थी जहां दुख, अन्याय और भेदभाव का कोई स्थान न हो। राज्य सरकार इसी समरसता और अंत्योदय…