Punjab News: पंजाब के लुधियाना के पॉश भाई रणधीर सिंह नगर इलाके में कल देर रात एक पिज्जा आउटलेट पर हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले में गोपी लाहौरिया ग्रुप नाम के पेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके घटना की ज़िम्मेदारी ली है। हमलावर दुकान में घुसे और सिर्फ़ तीन सेकंड में तीन गोलियां चलाईं। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर शूटरों की तलाश कर रही है, साथ ही इस सोशल मीडिया पोस्ट की…
Pharmacy Officer Posts: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका के बाद पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब में फार्मासिस्ट (फार्मेसी ऑफिसर) के 454 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।
Punjab News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद और मंडी गोबिंदगढ़ के बीच नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। गंगोत्री से शिवरात्रि के लिए गंगाजल की डाक कावड़ लेकर लौट रहे चार श्रद्धालुओं को एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में कोटकपूरा के रहने वाले तीन कावड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। परिजनों में कोहराम घटना की…
Punjab News: पंजाब के जालंधर में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।
Punjab News: बड़े घर में शादी करवाने की लालसा हर एक लड़की की होती है लेकिन बड़े घर में शादी करवाने के लिए कोई ऐसा गलत काम हो जाए और उसके लिए शादी के बाद जेल की सलाखों में जाना पड़े कैसा लगेगा। ऐसा ही एक मामला पंजाब के मोगा से आया है जहां पर पुलिस ने एक नकली SHO बनीं लड़की कोमल प्रीत को गिरफ्तार किया है।
Punjab News: पंजाब के बठिंडा के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और मोहाली की विजिलेंस फ्लाइंग स्क्वॉड ने बठिंडा के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पर छापा मारकर एक पुलिस स्टेशन के इंचार्ज और कांस्टेबल को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। कई घंटों तक चली छापेमारी के बाद विजिलेंस दोनों आरोपियों को अपने साथ मोहाली ले गई। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया।
Punjab News: पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े एंटी-टेरर ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से संचालित दो सीमा पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 4 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस और 4 पेट्रोल बम बरामद किए हैं।
पंजाब के संगरूर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यालय पर सोमवार तड़के कथित तौर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कार्यालय की बाहरी दीवार पर आग लगने के निशान मिले हैं।