RSS Amplifier

News source

khabar abhi tak

Khabro Ki Khabar Parat Dar Parat

khabarabhitak.comSource feed ↗20 articles

Overdue Last read · last published · next check
Last read 2 hours ago, longer than this feed's 1 hour schedule.

Latest articles

पमरे में वंदे भारत फ्रेट रेक टेस्टिंग, 145 किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेलमंडल में भारत की पहली वंदे भारत फ्रेट ट्रेन चौमहला-शामगढ़-गुरला सेक्शन पर ट्रायल रन के दौरान 145 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ी। ट्रेन के कोच ​चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा बनाए गए हैं। इस ट्रेन का ट्रायल अलग-अलग स्पीड पर इसकी परफॉर्मेंस और सुरक्षा की जांच करने के लिए किया गया। ट्रेन का टेस्ट खाली हालत में किया गया, जिसमें रिसर्च डिज़ाइन्स एंड…

मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच 2000 मेगावाट पीक पावर खरीद के लिए एमओयू,उपभोक्ताओं को होगा लाभ

पूरक विद्युत मांग का मिलेगा लाभ, करीब 14 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना जबलपुर । मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश ने अपनी अलग-अलग मौसमी विद्युत मांग का लाभ उठाते हुए बिजली संसाधनों के बेहतर उपयोग और खरीद लागत में कमी की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (MPPMCL) और उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के बीच पूरक विद्युत खरीद तथा दीर्घकालिक फर्म पावर बैंकिंग…

​भू-माफिया पर नगर निगम का शिकंजा, डेढ़ करोड़ की जमीन कराई मुक्त

जबलपुर । शहर में अवैध कॉलोनाइजरों की मनमानी रोकने के लिए निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर निगम प्रशासन ने बड़ा प्रहार किया है। वार्ड 72 दादा ठनठन पाल वार्ड अंतर्गत कटंगी बायपास स्थित मटर मण्डी के सामने नन्दनी क्षेत्र में खसरा 366 और 367 के 1.1800 हेक्टेयर रकबे पर बिना वैधानिक अनुमति बसाई जा रही अनाधिकृत कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। कॉलोनी सेल प्रभारी सुनील दुबे और अतिक्रमण दस्ते ने मौके…

22 अगस्त से धनबाद-कोयंबटूर नई अमृत भारत ट्रेन की नियमित सेवाएं जबलपुर, कटनी, सतना होकर चलेगी

जबलपुर। रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 22363/22364 धनबाद-कोयंबटूर-धनबाद के मध्य अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक नई ट्रेन सेवा चलाने का निर्णय लिया गया था। इस नई अमृत भारत ट्रेन का नियमित संचालन 22 अगस्त से धनबाद से और 25 अगस्त से कोयंबटूर स्टेशन से प्रारम्भ हो रहा है। इस नई अमृत भारत ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों पर…

सीएम हेल्पलाइन में जबलपुर नगर निगम फिर से अव्वल,पाया ए ग्रेड

जबलपुर । मध्यप्रदेश शासन द्वारा आज जारी जुलाई 2026 की अधिकृत रैंकिंग सूची में नगर निगम जबलपुर ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के समाधान में राज्य भर में लगातार 11वीं बार प्रथम स्थान प्राप्त कर ए ग्रेड हासिल किया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के कुशल मार्गदर्शन और फील्ड अधिकारियों की सक्रिय कार्यप्रणाली के चलते नगर निगम ने 98.86 प्रतिशत का शानदार वेटेज स्कोर दर्ज किया। व्यवस्था के तहत नागरिकों द्वारा…

रांझी में स्वच्छता अभियान तेज: पॉलिथीन जब्ती के साथ दुकानदारों को चेतावनी

स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर व्यापारियों पर शिकंजा ​ जबलपुर । शहर को कचरा और प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के आदेशानुसार संभाग 10 अंतर्गत रांझी बाजार क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। निरीक्षण दल ने सड़कों पर गंदगी फैलाने और अमानक पॉलिथीन थैलियों का क्रय विक्रय करने वाले दुकानदारों पर वैधानिक कार्रवाई की। इस मौके पर मुख्य स्वास्थ्य…

शराब दुकान के नीचे चल रहा था अवैध रूप से आहता, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जबलपुर। शहर की शराब दुकानों के आसपास और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली शराबखोरी के विरोध पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने अवैध रूप से शराब पिलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाईन में देर रात इंदिरा मार्केट शराब दुकान के पास नीचे कमरे में अवैध अहाता संचालित होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सिविल लाईन शशि धुर्वे ने दबिश दी। मौके पर 2…

ओएफके यूनियन लीडर पर दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप,एफआईआर दर्ज

जबलपुर । खमरिया थाना क्षेत्र में स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया के कर्मचारी और यूनियन लीडर अरनब दास गुप्ता पर 39 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दैहिक शोषण करने तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। महिला के अनुसार वर्ष 2023 में काली बाड़ी मंदिर समिति के सचिव अरनब से पहचान के बाद…

रेल न्यूज : भोपाल–ग्वालियर–भोपाल एक्सप्रेस 25 अगस्त से एलएचबी कोचों के साथ संचालित होगी

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल द्वारा यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रेनों में आधुनिक एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 12197/12198 भोपाल–ग्वालियर–भोपाल एक्सप्रेस के एक रैक को आईसीएफ के स्थान पर एलएचबी रैक से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 12197/12198 भोपाल–ग्वालियर–भोपाल एक्सप्रेस 25…

वृषभ-मीन वालों के बिगड़ेंगे काम, सिंह और मकर को होगा लाभ

जबलपुर। गृहों की स्थिति और जातक की राशि के अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव प्रतिदिन बदलते रहते हैं। इसके लिए जातक को गृहदशा के मुताबिक चलना चाहिए, जिससे भाग्य का उदय होता है। यह कहना है नर्मदा मर्कण्डेयधाम के ज्योतिषाचार्य पंडित विचित्र महाराज का। महाराज का कहना है कि जातकों को पाखंड से बचना चाहिए और जानकार से ही संपर्क कर आगामी भविष्य तय करना चाहिए। गृह दशाओं के मुताबिक राशियों के प्रभाव उनकी गणितीय…

बिलहरी बाजार में बीच सड़क पर भिड़े दो सांड, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने भागकर बचाई जान

जबलपुर। जबलपुर के बिलहरी बाजार में आज उस वक्त अफरातफरी व भगदड़ मच गई। जब दो सांड बीच सड़क पर आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच काफी देर तक लड़ाई चलती रही। सांडों को लड़ता देख आसपास के दुकानदार और राहगीर अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। यहां तक कि कुछ देर के लिए इस रोड पर यातायात थम गया था। बताया गया है कि त्यौहार के चलते सड़क किनारे राखी का बाजार सज गया है, आमजन की आवाजाही भी दिनभर लगी रहती है।…

भगवान राम-हनुमानजी के कई बाद दर्शन हुए, तब तुलसीदास ने की महाकाव्य रामचरित मानस की रचना-पंडित रोहित दुबे

जबलपुर। धार्मिक मत है कि उन्हें कई बार भगवान श्रीराम और हनुमान जी के दर्शन हुए थे। उनकी कृपा से तुलसीदास ने महाकाव्य रामचरित मानस की रचना की। यह महाकाव्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जीवनी पर आधारित है। उक्ताशय के उद्गार पंडित रोहित दुबे ने साकेत धाम गौरीघाट जबलपुर में आयोजित तुलसी जयंती के कार्यक्रम में व्यक्त किए। पंडित रोहित दुबे ने आगे कहा कि इतिहासकारों की मानें तो अर्धांगिनी से…

9 स्पेशन ट्रेन अब नियमित रुप से चलेगी, पश्चिम मध्य रेल से गुजरती है, 4 अमृत भारत एक्सप्रेस, 5 मेल, एक्सप्रेस

जबलपुर। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जोनल रेलों पर संचालित स्पेशल ट्रेनों को नियमित ट्रेनों के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली तथा प्रारंभ/टर्मिनेट होने वाली कुल 9 स्पेशल ट्रेनों को नियमित किया गया है, जिनमें 4 ट्रेनें अमृत भारत एक्सप्रेस तथा 5 ट्रेनें मेल/एक्सप्रेस के रूप में संचालित होंगी।…

मास्टर प्लान लागू न होने पर टीएनसीपी के कमिश्नर कम डायरेक्टर को अवमानना नोटिस

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की एकल पीठ ने 4 सप्ताह में मांगा जवाब, 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई ​ जबलपुर । मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जबलपुर शहर का नया मास्टर प्लान लागू करने में हो रही देरी पर कड़ा रुख अपनाया है। हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक जैन की एकल पीठ ने नगर तथा ग्राम निवेश यानी टीएनसीपी के कमिश्नर कम डायरेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को न्यायालय की अवमानना का नोटिस जारी किया है। अदालत ने अनावेदक…

पश्चिम मध्य रेल एवं बैंक ऑफ इंडिया के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, अधिकारियों, कर्मचारियों व पेंशनर्स को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल, मुख्यालय एवं बैंक ऑफ इंडिया के मध्य आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर पश्चिम मध्य रेल के सभागार में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री एस.डी. पाटीदार की गरिमामयी उपस्थिति में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (मानव संसाधन विकास) सुश्री पूर्णिमा जैन एवं बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य पश्चिम मध्य…

जबलपुर में एविल का जखीरा पकड़ाया, मेडिकल लाइसेंस रद्द

जबलपुर । मध्यप्रदेश खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियंत्रक मनोज पुष्प के निर्देश तथा इंदौर व भोपाल से मिली सूचना पर जबलपुर औषधि निरीक्षक राधेश्याम वट्टी और प्रवीण पटेल ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एम्पायर रोड शीला टॉकीज निवासी निशांत राजपूत पिता करमचंद्र राजपूत के घर से बिना लाइसेंस अवैध बिक्री हेतु रखी 2400 वायल एविल 10 एमएल दवा बरामद की। पटना से मंगाई इस खेप को 19 अगस्त को जब्त कर 20 अगस्त को अदालत से…

चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा, रेलवे ने तत्परता दिखाकर बचाई जान

जबलपुर । गाड़ी संख्या 11033 से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दरभंगा जा रही 24 वर्षीय गर्भवती यात्री सविता को कोच S-3 की सीट संख्या 31 पर अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर आज उनके पीएनआर 8551381644 के माध्यम से वार रूम रेल मदद 139 पर आपातकालीन संदेश भेजा गया। सूचना मिलते ही जबलपुर रेल मंडल प्रशासन हरकत में आ गया। उप स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य आशीष चड्ढा ने फौरन अनन्या क्लिनिक के स्वास्थ्यकर्मी अतुल राव…

सीनियर इनकम आफिसर की रेस्ट हाउस के बंद कमरे में मिली लाश, कार की चाबी लेने पहुंचे ड्राइवर ने देखा

कटनी। कटनी के बरगवां स्थित आयकर विभाग के रेस्ट हाउस में आज वरिष्ठ आयकर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह की लाश बंद कमरे में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने की खबर पाते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मानवेन्द्र सिंह की मौत का पता भी उस वक्त चला है जब ड्राइवर चाबी लेने के लिए पहुंचा। बताया गया है कि ड्राइवर रोज…

लाइनमैन की सीढ़ी गिराने की धमकी पड़ी भारी, माफी मांगकर तुरंत चुकाया बिजली बिल, सख्त कार्रवाई से हड़कंप, देखें वीडियो

जबलपुर । शहर में बिजली चोरी और पेनाल्टी बकायादारों के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। अधीक्षण अभियंता सिटी संजय अरोरा और कार्यपालन अभियंता अमित सक्सेना के नेतृत्व में 5000 रुपये से अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन पोल से सीधे काटने के लिए लेडर जीप तैनात की गई हैं। कमला नेहरू नगर यादव कॉलोनी स्थित एड आईकॉन मार्केटिंग की उपभोक्ता ममता चौधरी और संचालक गजेन्द्र चौधरी द्वारा 17,336 रुपये…

गर्ल्स स्कूल की छुट्टी होते ही पहुंचे जाते थे मनचले, रांझी पुलिस ने पकड़कर लगवाई उठक-बैठक,

जबलपुर। रांझी क्षेत्र के गल्र्स स्कूलों की छुट्टी होते ही मनचले मोटरसाइकल से चक्कर लगाने लगते थे। जिन्हे रांझी पुलिस ने घूमते हुए दबोच लिया, पुलिस ने ऐसे कई युवकों को पकड़कर उठक-बैठक लगवाई। यहां तक चालानी कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई आज हड़कम्प मचा रहा। इसी तरह चरगवां पुलिस ने ऐसे युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने सेंट जोसफ, सेंट गैब्रियल और कन्या शाला के…